
आदर जैन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से शादी कर ली है। जनवरी में क्रिश्चियन वेडिंग के बाद अब कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। उनकी शादी के फंक्शन मुंबई में हुए और अब दूल्हा-दुल्हन के रूप में कपल की पहली झलक भी सामने आ गई है। खुद आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी के बाद पैपराजी के सामने आकर पोज दिए, जिसकी तस्वीरें और वीडयो वायरल हो रहे हैं।
एक पैपराजी पेज से आदर जैन और अलेखा आडवाणी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक्टर को अपनी पत्नी के माथे पर Kiss करते देखा जा सकता है। दोनों ही इस दौरान काफी खुश नज़र आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आदर ने आइवरी शेरवानी पहनी है, जिसके साथ उनके सिर पर मैचिंग साफा और गले में पन्ना का हार नज़र आ रहा है। वहीं अलेखा की बात करें तो उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना है, जिस पर खूबसूरत कढ़ाई नज़र आ रही है। उनकी ब्राइडल ज्वैलरी में शानदार हार, मैचिंग एअरिंग्स और लाल रंग की चूड़ियां शामिल हैं। आदर और अलेखा का वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कितनी पढ़ी हैं रणबीर कपूर की भाभी अलेखा, क्या करती हैं, Net Worth कितनी
बात आदर और अलेखा की शादी की करें तो शुक्रवार को इस सेरेमनी में कपूर खानदान ने करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी, समारा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता, करण कपूर, कुणाल कपूर, ज़हान कपूर, सायरा कपूर, निखिल नंदा, अगस्त्य नंदा आदि शामिल हुए। उनके अलावा अनिल कपूर, बोनी कपूर, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनिल अंबानी, टीना अंबानी जैसे कई अन्य सेलेब्स ने भी शादी में पहुंचकर कपल को बधाई दी।
यह भी पढ़ें : आदर-अलेखा की शादी: सज-धजकर पहुंचा कपूर खानदान, करीना-करिश्मा ने ढाई क़यामत
बता दें कि आदर जैन ने सितम्बर 2024 में अलेखा आडवाणी के साथ रिश्ता सार्वजनिक किया था। कपल की रोका सेरेमनी भी 2024 में हो गई थी। 21 जनवरी 2025 को उन्होंने गोवा में क्रिश्चियन वेडिंग की। अलेखा से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे, जिनसे नवम्बर 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।