155 मिनट की वो महाडिजास्टर मूवी, जिसमें एन मौके पर एक सुपरस्टार ने फंसाया था भयानक पेंच

Published : May 14, 2025, 11:50 AM ISTUpdated : May 14, 2025, 09:19 PM IST

Aamir Khan Film Parampara 32 Years: 1993 में आई आमिर खान और रवीना टंडन की फिल्म परंपरा की रिलीज को 32 साल पूरे हो गए हैं। यश चोपड़ा की ये फिल्म रिलीज के साथ डिजास्टर घोषित कर दी गई थी।

PREV
17

डायरेक्टर यश चोपड़ा की मल्टी स्टारर फिल्म परंपरा को 32 साल हो गए हैं। फिल्म में आमिर खान, रवीना टंडन, नीलम, सैफ अली खान, सुनील दत्त, अनुपम खेर, अश्विनी भावे, विनोद खन्ना लीड रोल में थे।

27

फिल्म परंपरा की कहानी हनी ईरानी ने लिखी थी और स्क्रीन प्ले आदित्य चोपड़ा और हनी ने मिलकर लिखा था। अच्छी कहानी थी, लेकिन स्क्रीन पर ये दम नहीं दिखा पाई। फिल्म में शिव-हरी का म्यूजिक था, लेकिन गाने ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए।

37

बता दें कि परंपरा सैफ अली खान की डेब्यू फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर रही। इससे पहले सैफ फिल्म बेखुदी से डेब्यू करने वाले थे, लेकिन उनके अनप्रोफेशनल रवैए की वजह से उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था।

47

आमिर खान और सैफ अली खान की साथ में पहली फिल्म थी, जो फ्लॉप रही। दोनों ने इसके बाद कभी साथ में काम नहीं किया। आज की बात करें तो दोनों ही लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दे पाएं हैं।

57

आपको बता दें कि इस फिल्म में काम करने के लिए अनिल कपूर ने डायरेक्टर यश चोपड़ा से काफी मिन्नतें की थी। उन्होंने जोश-जोश में यह तक कहा था कि वे कोई भी रोल करने को तैयार हैं। 

67

फिल्म पंरपरा की कास्टिंग पूरी होने के बाद भी यश चोपड़ा ने अनिल कपूर को कास्ट किया था। लेकिन चोपड़ा को तब बड़ा झटका लगा था जब एन शूटिंग से पहले अनिल ने काम करने से मना कर दिया था। 

77

अनिल कपूर के मना करने पर यश चोपड़ा को बड़ा झटका लगा था। इतनी जल्दी दूसरे हीरो का इंतजाम करना उनके लिए मुश्किल हो गया था। उन्होंने जैकी श्रॉफ से बात की लेकिन वे बिजी थे। फिर विनोद खन्ना को अप्रोच किया गया और वे तैयार हो गए। फिल्म को 3.07 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 2.86 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories