Published : May 14, 2025, 10:19 AM ISTUpdated : May 14, 2025, 11:34 AM IST
एम एस धोनी और प्रीति जिंटा, दोनों ने अपने पहले प्यार को खोने का दर्द झेला है। धोनी की अनटोल्ड स्टोरी और प्रीति जिंटा के हालिया खुलासे में दिल को छू लेने वाली समानता है।
MS DHONI अनटोल्ड स्टोरी मूवी क्रिकेटर औऱ टीम इंडिया के एक्स कैप्टन एम एस धोनी की रियल लाइफ से इंस्पायर है। इसमें उनकी पहली मोहब्बत और उसकी सडन डेथ के बारे में बताया गया है। ऐसी ही कुछ कहानी प्रीति जिंटा की भी है। हाल में एक्स के एक सेशन में उन्होंने इसका खुलासा किया है।
28
MS DHONI अनटोल्ड स्टोरी मूवी में माही को एक लड़की से प्यार हो जाता है। दोनों शादी के लिए मन बना रहे होते हैं। इस बीच लड़की की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। धोनी भी करियर के डाउन फॉल में चले जाते हैं।
38
प्रिटी जिंटा ने हाल ही में अपने पहले प्यार के बारे में दिल से कबूलनामा किया। इसका शाहरुख खान और सैफ अली खान स्टारर कल हो ना हो से भी कनेक्शन है।
शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर 'कल हो ना' एक इमोशनल मूवी हैं। इसमें अमन की मौत का सीन आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
58
मंगलवार (13 मई) को प्रीति जिंटा ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक सवाल- जवाब का कार्यक्रम आयोजित किया, इसमें उन्होंने कल हो ना हो की यादें भी शेयर कीं।
68
एक यूजर ने लिखा, मैडम, जब भी मैं कल हो ना हो देखता हूं तो बच्चों की तरह रोता हूं। आपने नैना कैथरीन कपूर का बेहतरीन किरदार निभाया था। इसके साथ एक सबक भी सीखा कि, प्यार का मतलब कभी-कभी जाने देना होता है।"
78
प्रीति ने याद किया कि कैसे पूरी टीम शूटिंग के दौरान ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन बेहद इमोशनल हो गई थी। इसके अलावा,उन्होंने अपने पहले प्यार को खो देने का किस्सा भी बताया।
88
प्रीति जिंटा ने बताया कि "हां, जब मैं कल हो ना हो इसे देखती हूं तो मुझे रोना आ जाता है। जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे तब भी मैं रोई थी! मेरे पहले प्यार की एक कार एक्सीटेंड में मौत हो गई थी। इसलिए ये फिल्म हमेशा अलग रही है।