Madhuri Dixit Rejected Films: माधुरी दीक्षित 58 साल की होने वाली है। इस मौके पर आपको उनके द्वारा रिजेक्ट की गई उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें बाद में दूसरी हीरोइनों ने काम किया।
1986 में आई फिल्म इल्जाम पहले माधुरी दीक्षित को ऑफर हुई थी। फिल्म में हीरो न्यू कमर गोविंदा थे इसलिए माधुरी ने फिल्म करने से मना कर दिया था। बाद में फिल्म नीलम ने की और ये हिट रही।
210
1989 में आई फिल्म चांदनी माधुरी दीक्षित ऑफर हुई थी। इसमें उन्हें विनोद खन्ना की गर्लफ्रेंड का रोल करना था। कैमियो रोल होने की वजह से माधुरी ने काम करने से मना कर दिया। फिर जूही चावला ने काम किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
310
1992 में आई फिल्म विश्वात्मा भी माधुरी दीक्षित को ऑफर हुई थी। माधुरी मल्टीस्टारर फिल्म में काम करना नहीं चाहती थी, इसलिए उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। बाद में दिव्या भारती ने फिल्म की। मूवी हिट रही।
1992 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीगर में शिल्पा शेट्टी वाला रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर हुआ था। माधुरी ने ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
510
1993 में आई फिल्म डर के लिए पहली पसंद माधुरी दीक्षित थी। हालांकि, डेट्स इश्यू की वजह से उन्होंने फिल्म ठुकरा दी। बाद में फिल्म में जूही चावला ने काम किया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
610
1993 में आई फिल्म दामिनी के लिए मेकर्स ने सबसे पहले माधुरी दीक्षित को अप्रोच किया था। डेट्स प्रॉब्लम्स की वजह से माधुरी ने काम करने से मना कर दिया। मीनाक्षी शेषाद्रि ने बाद में काम किया। मूवी ब्लॉकबस्टर रही।
710
1942 ए लव स्टोरी फिल्म 1994 में आई थी। फिल्म का ऑफर पहले माधुरी दीक्षित को दिया गया, लेकिन डेट्स की समस्या के कारण उन्होंने काम करने से मना कर दिया। बाद में इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने काम किया। फिल्म हिट रही।
810
1995 में आई हिट फिल्म अकेले हम अकेले तुम भी माधुरी दीक्षित को ऑफर हुई थी। लेकिन इसी तरह की फिल्म माधुरी पहले से ही काम कर रही थी, इसलिए उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। फिल्म में मनीषा कोइराला ने काम किया। मूवी हिट रही।
910
1997 में आई फिल्म इश्क में जूही चावला वाला रोल पहले माधुरी दीक्षित को ऑफर हुआ था। डेट्स की समस्या के कारण वे फिल्म नहीं कर पाई। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
1010
1999 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म हम साथ साथ हैं में सलमान खान की भाभी वाला रोल पहले माधुरी दीक्षित को मिला था। वे भाभी का रोल नहीं करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। फिर ये रोल तब्बू ने निभाया।