Cannes Film Festival 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इवेंट के रेड कारपेट पर जमकर जलवा दिखाया। इनके अलावा और भी कई सेलेब्स नजर आए।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 (Cannes Film Festival 2025) की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा स्थित कान सिटी में किया जा रहा है। इवेंट के पहले दिन कई सेलेब्स रेड कारपेट पर जलवा बिखेरते नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी इस मौके पर नजर आईं।
28
कान्स 2025 के रेड कापरेट पर उर्वशी रौतेला अतरंगी आउटफिट में नजर आईं। वे हाथ में 4 लाख का पैरेट डिजाइन क्रिस्टल बैग लिए दिखीं। उनके इस बैग ने सभी का ध्यान खींचा।
38
उर्वशी रौतेला के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने फिशकट ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी कर रखी थी। इसके बैक में नेट का फ्लायर लगा था। उन्होंने ड्रामेटिक हेयर स्टाइल और कलरफुल क्रिस्टल टियारा कैरी किया था। ड्रेस से मैच करते क्रिस्टल ईयररिंग भी पहने थे।