इन 5 हसीनाओं से लगाया अभिषेक बच्चन ने दिल, एक से शादी होते-होते रह गई

Published : Feb 05, 2025, 10:45 AM IST

अभिषेक बच्चन 49 के हो गए! करिश्मा कपूर से सगाई टूटने से लेकर ऐश्वर्या राय से शादी तक, जानिए उनके दिल के राज़ और किन हसीनाओं से जुड़ा उनका नाम।

PREV
17

अभिषेक बच्चन 49 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1974 में मुंबई में हुआ। उनके अफेयर के किस्से भी कम नहीं है। उनका नाम कुछ हीरोइनों से जुड़ा, हालांकि, उन्होंने ऐश्वर्या राय से शादी की। जानते है, किनके साथ रहा अभिषेक का अफेयर।

27

अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी है। उन्होंने 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद उनकी लगातार 16 फिल्में फ्लॉप रही थी।

37

आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनों की सगाई भी हो गई थी। जया बच्चन ने करिश्मा को मीडिया के सामने अपनी बहू कहकर इंट्रोड्यूस किया था, लेकिन कुछ समय बाद शादी टूट गई थी।

47

रानी मुखर्जी-अभिषेक बच्चन की भी शादी होने वाली थी। बंटी और बबली और युवा की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। हालांकि, दोनों ने कभी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की थी। कहा जाता है कि जया के साथ अनबन के कारण रिश्ता टूट गया था।

57

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन का नाम एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा संग भी जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 10 महीने डेट भी किया और फिर दोनों अलग हो गए।

67

अभिषेक बच्चन का नाम काफी समय से निमरत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में चल रहे तनाव की वजह निमरत कौर है। हालांकि, इस पर अभिषेक ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

77

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय का रिलेशन फिल्म बंटी और बबली में साथ काम करने दौरान शुरू हुआ था। दोनों कुछ और फिल्मों में साथ नजर आए और फिर दोनों ने शादी का फैसला किया। 2007 में दोनों ने शादी की थी।

ये भी पढ़ें…

जिस ब्लॉकबस्टर का सनी देओल ने बनाया सीक्वल, वो निकली सबसे वाहियात मूवी

50+ मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट किया टोन फीगर, यहां टिकीं सबकी निगाहें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories