वो 5 फ़िल्में, जिनमें अभिषेक बच्चन बने विलेन, BO पर कैसा रहा हाल?

Published : May 21, 2025, 03:24 PM IST

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा में हैं, जो 6 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। 22 मई को उनकी फिल्म 'युवा' को भी 21 साल हो रहे हैं, जिसमें वे विलेन बने हैं। जानिए बतौर विलेन अभिषेक बच्चन की फिल्मों के बारे में...

PREV
16

1. युवा (2004)

मणि रत्नम के निर्देशन वाली इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने लल्लन सिंह नाम के स्मॉल टाइम गैंगस्टर का रोल निभाया था, जो एक पॉलिटिशियन के लिए काम करता है और अर्जुन बालाचंद्रन (विवेक ओबेरॉय) की हत्या करना चाहता है। फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

26

2.रावन (2010)

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन का किरदार राक्षस राज रावण से प्रेरित था। फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था और ऐश्वर्या राय इसकी लीड हीरोइन थीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में फेल रही थी।

36

3.बॉब विश्वास (2021)

डेब्यूटेंट डायरेक्टर दीया अन्नपूर्णा घोष के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई 'कहानी' का स्पिन ऑफ थी। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने बॉब विश्वास नाम के सीरियल किलर का रोल निभाया था। फिल्म फ्लॉप रही थी।

46

4.द बिग बुल (2021)

फिल्म की कहानी शेयर मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी करने वाले स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के बारे में है। अभिषेक बच्चन ने इसमें हर्षद का रोल ही निभाया था। कोकी गुलाटी निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था।

56

5.भोला (2023)

अजय देवगन ने ना केवल इस फिल्म का निर्देशन किया था, बल्कि वे इस फिल्म के लीड हीरो भी थे। अभिषेक बच्चन इसमें चोमू सिंह नाम के विलेन के रोल में नज़र आए। हालांकि, इस फिल्म में उनका कैमियो था। फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन किया था।

66

अभिषेक बच्चन इन दो फिल्मों में भी बनेंगे विलेन

अभिषेक बच्चन को आगे अजय देवगन स्टारर 'भोला 2' में विलेन के तौर पर देखा जाएगा। वे शाहरुख़ खान स्टारर 'किंग' में भी खलनायक की भूमिका कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories