जानिए रोहित रॉय बिना एलिमिनेट क्यों हुए शो Khatron Ke Khiladi 13 से बाहर?

Published : May 26, 2023, 01:05 PM ISTUpdated : May 26, 2023, 01:26 PM IST
Rohit Roy

सार

टीवी एक्टर रोहित रॉय शो खतरों के खिलाड़ी में एक स्टंट करते हुए घायल हो गए हैं। उनकी इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रोहित शेट्टी का पॉपुलर टीवी रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन जल्द टेलिकास्ट होने वाला है। इस शो में 14 सेलेब्स अपने डर का सामना करते हुए नजर आएंगे और जीत हासिल करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते हुए दिखाई देंगे। इस शो की शूटिंग इस समय साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। इस शो में फेमस एक्टर रोहित रॉय ने भी पार्टिसिपेट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित अचानक इस शो की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट सकते हैं।

स्टंट करते हुए रोहित हुए घायल

दरअसल हुआ ये है कि रोहित को एक स्टंट करते हुए चोट लग गई और वो घायल हो गए हैं। शो से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि मेकर्स रोहित का इलाज करने के साथ-साथ खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए उन्हें केप टाउन में ही रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रोहित ऐसी चोट लगी है कि उन्हें ठीक होने में समय लग सकता है और इसलिए संभावना है कि रोहित भविष्य में शो में पार्टिसिपेट नहीं कर पाएंगे।

रोहित ने नहीं शेयर किया हेल्थ अपडेट

हालांकि अभी तक न तो मेकर्स और न ही रोहित ने चोट के बारे में कुछ भी पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि रोहित रॉय वापस भारत लौट सकते हैं, जहां वो घर पर आराम कर सकेंगे। इस वजह से लोग कयास लगा रहे हैं कि रोहित जल्द मुंबई आ सकते हैं।

फैंस हो रहे रोहित की सेहत को लेकर परेशान

इस खबर को सुनने के बाद रोहित के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। रोहित रॉय के अलावा इस शो में ऐश्वर्या शर्मा, अंजुम फकीह, शिव ठाकरे, अर्जित तनेजा, अर्चना गौतम, शीजान खान और कई अन्य सेलेब्स ने भी पार्टिसिपेट किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट