
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्टर शीजान खान इस समय केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस को वहां की झलक दिखाते रहते हैं। अब शीजान ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के दिनों को याद किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि जब उन्होंने इस शो को साइन किया था तब उनके अकाउंट में सिर्फ 500 रुपए थे।
'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' को हुए 1 साल
शीजान ने लिखा, ‘तो एक साल हो गया। मुझे आज भी वो दिन याद है, जब मैंने इस शो को साइन किया था। मेरे बैंक अकाउंट में केवल 500 रुपए बचे थे। मैं खाली हाथ घर नहीं जाना चाहता था। इसलिए मैंने घर वापस जाते समय कुछ मिठाई खरीदी। मैंने अम्मा से कहा कि मुझे शो मिल गया है।’
शो मिलने के बाद शीजान की फैमली हुई थी भावुक
शीजान ने आगे लिखा, 'फिर हम सब दिल खोलकर रोए। उसके बाद हमने यह सेल्फी ली और मैंने उनसे कहा कि हम इस पल को जीवन भर याद रखेंगे। मुझे नहीं पता था कि ये पूरा सफर यादगार बनने वाला है। आप सभी को थैंक यू। जेब खाली और आंखों में बड़े-बड़े सपने। यही था अली, यही था शीजान।'
तुनिषा सुसाइड केस में बुरा फंसे थे शीजान
शीजान के साथ इस शो में तुनिषा शर्मा भी थीं, जिन्होंने पिछले साल सुसाइड कर लिया था। तुनिषा और शीजान खान रिलेशनशिप में थे। तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां वनीता शर्मा ने शीजान पर तुनिषा को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और फिर पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद शीजान को 3 महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।