एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमी मिली है। धमकाने वाले शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन करके कहा है कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा। पुलिस के मुताबिक यह कॉल सोमवार रात 9 बजे आई थी।
मुंबई पुलिस कर रही मामले की जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान को धमकी देने वाले शख्स ने अपना परिचय जोधपुर के गौरक्षक रॉकी भाई के रूप में दिया है। इस फोन के आने के बाद से मुंबई पुलिस ने इस मामले में खोजबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने 16 साल के लड़के को किया गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस टीनएज लड़के ने सलमान को मारने की धमकी दी है, उसे हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने धमकी देने वाले नंबर का पता लगा लिया है। यह धमकी मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित ठाणे जिले के शहापुर से दी जा रही थी। पुलिस का कहना है कि नंबर को ट्रेस करने के बाद जब वो शहापुर गए तब उन्हें पता लगा कि ये कॉल 16 साल के लड़के ने किया था। अब राजस्थान के रहने वाले इस लड़के को हिरासत में लिया गया है।
सुरक्षा के लिए सलमान ने खरीदी बुलेटप्रूफ SUV
सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इन सब के बीच उन्होंने हाल ही में अपनी सुरक्षा के लिए एक हाई-एंड बुलेटप्रूफ SUV खरीदी है। सलमान की नई व्हाइट कार की कीमत 1 से 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आपको बता दें ये गाड़ी अभी तक इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है। सलमान खान ने निसान पेट्रोल एसयूवी को विदेश से इम्पोर्ट कराया है। इस बुलेटप्रूफ कार की खास बात ये है कि ये काफी तगड़ी सुरक्षा देती है।
सलमान की पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
सलमान खान और उनके परिवार को पिछले कुछ महीनों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इससे पहले सलमान के पिता सलीम मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सैर के बाद सलीम खान को अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। आपको बता दें इस समय सलमान खान को मुंबई पुलिस की ओर से Y+ सिक्योरिटी दी जा रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।