'आदिपुरुष' कॉन्ट्रोवर्सी पर अब आया कृति सेनन की मां का रिएक्शन, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात!

Published : Jun 22, 2023, 12:42 PM IST
Kriti Sanon

सार

'आद‍िपुरुष' के बड़ते विवादों के बीच कृति सेनन की मां गीता सेनन ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म को लेकर रिएक्ट किया है। अब कृति की मां के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रभास की फिल्म 'आद‍िपुरुष' जब से रिलीज हुई है, तब से विवादों में घिरी हुई है। लोगों को फिल्म के डायलॉग्स पसंद नहीं आए हैं, तो कुछ को राम और माता सीता के मॉडर्न लुक। इस वजह से देशभर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कृति की मां ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

कृति सेनन की मां ने किया 'आद‍िपुरुष' का सपोर्ट

कृति की मां गीता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत तिन तैसी...' इसका अर्थ है कि अच्छी सोच और दृष्टि से देखो तो सृष्टि सुंदर ही दिखाई देगी। भगवान राम ने ही हमें सिखाया है कि शबरी के बेर में उसका प्रेम देखो, ना कि ये कि वो जूठे थे। इंसान की गलतियों को नहीं, उसकी भावनाओं को समझो। जय श्री राम।'

 

कृति सेनन की मां को लोगों ने किया जमकर ट्रोल

कृति की मां के इस पोस्ट को देखने के बाद अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'आप इस एंटी हिंदू फिल्म को सपोर्ट नहीं कर सकती हैं। आपको एंटी हिंदू एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के बजाए अपनी बेटी को वैल्यूज सिखानी चाहिए थीं।' दूसरे ने लिखा, 'मैं कृति सेनन का फैन हूं, लेकिन जो गलत है वो है। उन्हें दर्शकों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वो नहीं रहेंगे को आपकी फिल्म कौन देखेगा... तो उनकी बातों का सम्मान करें।' इसके अलावा कृति सेनन ने अपनी मां के इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में भी शेयर किया है।

स्कूल के बच्चों को फिल्म दिखाएंगी कृति सेनन

इतने विवादों के बीच कृति ने हाल ही में दिल्ली के एक थिएटर को बुक किया है। वो जल्द ही दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम के छात्रों को फिल्म 'आद‍िपुरुष' दिखाने ले जाएंगी। कृति का कहना है कि यह फिल्म महाकाव्य 'रामायण' पर बेस्ड है और बच्चों को इस फिल्म को जरूर देखने चाहिए। यह स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग अच्‍छे से हो, इसके लिए मल्टीप्लेक्स टीम इंतजाम में जुट गई है। इस स्‍क्रीनिंग में कृति अपनी फैमिली के साथ मौजूद रहेंगी।

आपको बता दें 'आद‍िपुरुष' विवादों के बीच ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने वर्ल्‍डवाइड 400 करोड़ के पार की कमाई कर ली है।

और पढ़ें..

क्या सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम को डेट कर रहीं पलक तिवारी? अफेयर की खबरों के बीच यूं हुईं स्पॉट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

National Youth Day: सफलता के लिए जरुरी जुनून, हर युवा को एक बार देखनी चाहिए ये 5 फिल्में
Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी