क्या परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा से कर ली है सगाई? डिनर डेट पर हो गया खुलासा

Published : May 08, 2023, 10:12 AM ISTUpdated : May 08, 2023, 10:18 AM IST
Parineeti Chopra

सार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को हाल ही में एक साथ देखा गया। इस दौरान परिणीति अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। अब परिणीति के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि दोनों की पहले ही सगाई हो गई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से खूब सुर्खियों में हैं। इस बीच परिणीति को हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं परिणीति

रविवार (7 मई) देर रात को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मुंबई में बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान परिणीति के साथ उनके भाई भी नजर आए। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान परिणीति अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। उनकी रिंग फिंगर में डायमंड की एक फैंसी अंगूठी थी।

 

पैपराजी का सवाल सुन शरमाईं परिणीति

अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी परिणीति से उनकी शादी के बारे में पूछते हैं। यह सवाल सुन परिणीति शरमा जाती हैं। इस दौरान जहां परिणीति ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। वहीं राघव ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए दिखाई दिए। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कपल के इंगेजमेंट करने के कयास लगा रहे हैं।

अक्टूबर में हो सकती है परिणीति-राघव की शादी

परिणीति और राघव से जुड़े सूत्रों ने कुछ समय पहले खुलासा करते हुए कहा था कि दोनों की शादी इसी साल अक्टूबर के अंत तक हो सकती है। उनका कहना था कि दोनों का रोका हो गया है। इस सेरेमनी में कपल के करीबी ही शामिल हुए थे। परिणीति और राघव को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। दोनों के पास अपने वर्क कमिटमेंट्स हैं। शादी से पहले वो अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं।

और पढ़ें..

SRK की Jawan की लगी लॉटरी, फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे Pathaan के मेकर्स

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश