पूजा बेदी ने प्यार के लिए करवाया था धर्म परिवर्तन, विवादों से भरी है एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ

Published : May 11, 2023, 08:00 AM IST

पूजा बेदी आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा का जन्म 11 मई, 1970 को मुंबई में हुआ था। पूजा ने अपने करियर में महज 7 फिल्मों में काम किया। इतनी कम फिल्मों में काम करने के बावजूद पूजा अक्सर सुर्खियों में रहीं। आइए जानते हैं पूजा के बारे में

PREV
16
पूजा ने आमिर खान की फिल्म से किया था डेब्यू

पूजा ने अपने करियर की शुरुआत आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से की थी। फिल्म तो हिट रही, लेकिन फिल्म में पूजा को खास पसंद नहीं किया गया। पूजा प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में रहीं।

26
पूजा ने सलमान खान पर लगाए थे आरोप

पूजा 1991 में आए एक कंडोम के ऐड की वजह से भी खूब चर्चा में रही थीं। पूजा के इस ऐड को दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था। वहीं जब पूजा ने बिग बॉस में सलमान खान पर बुरे बर्ताव और कंटेस्टेंट को नीचा दिखाने का आरोप लगाया था, तब भी पूजा खूब सुर्खियों में रही थीं।

36
आदित्य पंचोली को डेट कर चुकी हैं पूजा

कई लोगों के साथ पूजा के अफेयर की खबरें भी आईं। पूजा बेदी का अफेयर शादीशुदा आदित्य पंचोली से भी चला। हालांकि कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

46
पूजा करा चुकी हैं अपना धर्म परिवर्तन

फिर पूजा ने फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला को डेट किया। डेटिंग के 3 साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि दोनों ने शादी के 12 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान से शादी करने के लिए पूजा ने धर्म परिवर्तन करा लिया था। यहां तक कि उन्होंने मुस्लिम धर्म को स्वीकार करके अपना नाम भी नूरजहां रख लिया था। आपको बता दें फरहान से पूजा के दो बच्चे हैं, जिनका नाम अलाया फर्नीचरवाला उर्फ अलाया एफ और ओमार फर्नीचरवाला है।

56
प्यार के मामले में नहीं रही पूजा की किस्मत अच्छी

फरहान से अलग होने के बाद पूजा ने टीवी एक्टर हनीफ हिलाल को डेट किया। उन्होंने हनीफ के साथ कई रियलिटी शोज में भी पार्टिसिपेट किया। हालांकि उनका यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।

66
2019 में पूजा ने की सगाई

इसके बाद पूजा ने दो साल तक डेट करने के बाद 2019 में अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई कर ली। उस समय पूजा अपने इस फैसले की वजह से खूब सुर्खियों में आई थीं। हालांकि उन्होंने अभी तक मानेक से शादी नहीं की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories