
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक डरा देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वो कॉलेज में पढ़ती थीं, तब कुछ लड़के उनका पीछा करते-करते दिल्ली मेट्रो में घुस गए और उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगे। साथ ही सान्या ने कहा कि वो उस वक्त काफी डर गई थीं।
मैं अकेली थी इसलिए मैं चुप रही
दिल्ली में उत्पीड़न के अपने भयानक अनुभव को याद करते हुए सान्या मल्होत्रा ने कहा, 'कॉलेज के दिनों में कई बार मुझे लोगों ने फॉलो किया है। एक बार कॉलेज से निकलने के बाद मैंने ग्रीन पार्क से मेट्रो ली। मैं मेट्रो में थी और तभी वो वहां तक पहुंच गए। मैं अकेली थी इसलिए मैं चुप रही। यह ऐसी स्थिति थी जब मैं कुछ नहीं कर सकती थी। कोई साथ होता है, तो आपको हिम्मत मिलती है।'
ऐसी स्थिति में आपके हाथ-पैर फूल जाते हैं
सान्या ने आगे कहा, 'इसके बाद उन्होंने मुझे छेड़ना शुरू कर दिया और फिर मुझे गलत तरह से छूने लगे। उस समय मैं हेल्पलेस थी और मैंने सोचा कि अगर मैंने कुछ बोला या किया तो कुछ भी हो सकता है। कभी-कभी लोग कहते हैं तुम सुन के क्यों आईं। तुमने कुछ करा क्यों नहीं? लेकिन जब आप ऐसी स्थिति में होते हैं, तो आपके हाथ-पैर फूल जाते हैं। उस समय लगता है कि बस आप किसी भी तरह बच जाएं।
दिल्ली मेट्रो में किसी ने नहीं की थी सान्या की मदद
सान्या कहती हैं, 'सबसे आश्चर्य बात यह थी कि मेट्रो में किसी ने भी मेरी मदद नहीं की। उसके बाद मैं राजीव चौंक पर उतरी, लेकिन वहां भी उन्होंने मेरा पीछा करना शुरू कर दिया। वो लड़के काफी लंबे-चौड़े थे। भगवान का शुक्र है कि राजीव चौक पर बहुत भीड़ होती है। उसके बाद मैं वाशरूम गई और मैंने अपने पापा को फोन किया और उनसे कहा कि आप मुझे लेने आ जाओ। इस तरह मैं बच गई।'
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।