
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में काम करने के बाद शहनाज लग्जरी लाइफ जी रही हैं। इस बीच शहनाज ने अपने भाई शहबाज बदेशा (Shehbaz Badesha) को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। दरअसल शहनाज ने शहबाज को रक्षाबंधन से पहले ही गिफ्ट में एक लग्जरी कार दे दी है। अब इसकी कीमत सुन सबके होश उड़ गए हैं।
फैंस कर रहे शहनाज की तारीफ
शहबाज बदेशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें शहबाज अपनी नई कार की डिलीवरी के दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर शहबाज ने कैप्शन में लिखा, 'नई कार के लिए धन्यवाद बहन शहनाज गिल'।' इसके साथ उन्होंने अपने पोस्ट में शहनाज को टैग भी किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भाई-बहन की इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए शहनाज को सबसे अच्छी बहन भी बता दिया है।
इतने लाख की है शहबाज की कार
शहनाज ने शहबाज को ब्रैंड न्यू मर्सिडीज कार तोहफे में दी है, जो ब्लैक कलर की है। यह ब्लैक बीस्ट काफी महंगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 74.95 लाख से 88.96 लाख रुपए के बीच में बताई जा रही है। शहबाज हमेशा शहनाज के साथ उनकी ताकत बनकर खड़े रहते हैं। दोनों भाई-बहन के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग है।
आपको बता दें शहनाज ने अपने भाई को एक महंगी लक्जरी कार देने के पहले मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
और पढ़ें..
कितना मुश्किल था RARKPK में धर्मेंद्र-शबाना आजमी को लिपलॉक सीन के लिए मनाना, करन जौहर का खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।