आदित्य पंचोली 61 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 4 जनवरी को हुआ था। आदित्य ने अपने करियर में खुद के दम पर एक भी हिट नहीं दी, जिसे याद रखा जा सके। हां, उन्हें और उनके परिवार को विवादों की वजह से जरूर याद किया जाता है। जानते है विवादों के बारे में…
61 साल के आदित्य पंचोली गुड लुकिंग और हैंडसम होने के बावजूद उनका करियर फ्लॉप रहा। उन्होंने फिल्मों में हीरो ही नहीं बल्कि विलेन का रोल भी किया, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि, उनकी फैमिली कई कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरी होने के कारण बदनामी जरूर हुई।
25
आदित्य पंचोली के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
आदित्य पंचोली अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की वजह से काफी सुर्खियों में रहे हैं। शादीशुदा होने के बावजूद उनका अफेयर पूजा बेदी से रहा। कहा जाता है कि दोनों ओपन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, पूजा ने उन पर प्रताड़ित करने का केस किया था। उनका कंगना रनोट से भी अफेयर रहा। बाद में कंगना ने भी उन पर मारपीट के आरोप लगाए थे।
आदित्य पंचोली का बेटा सूरज पंचोली भी कम विवादों में नहीं रहा। उनका नाम जिया खान सुसाइड केस में लंबे समय तक रहा। उन पर आरोप था कि उन्होंने जिया को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था। इतना ही नहीं वे कुछ दिनों तक जेल भी रहे थे। जिया खान सुसाइड केस में नाम आने की वजह से उनका एक्टिंग भी बर्बाद हो गया। वे गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आए।
45
आदित्य पंचोली की बेटी
आदित्य पंचोली की तरह उनकी बेटी सना भी विवादों में रही है। उनका नाम ड्रग स्कैंडल में फंस चुका है। खबरों की मानें तो सना मुंबई के एक पब में ड्रग डीलिंग करते हुए पकड़ी गईं थीं। बता दें कि सना ने एक्टिंग का कोर्स किया है, लेकिन उन्हें फिल्मों में काम करने में दिलचस्पी नहीं है। वे गोवा में रेस्टोरेंट चलाती हैं।
55
आदित्य पंचोली का पत्नी जरीना वहाब
आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब का वैसे तो विवादों से कोई नाता नहीं रहा है, लेकिन बॉलीवुड में खुद की जगह बनाने के लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उनकी कोई ऐसी हिट मूवी नहीं है, जिसे याद रख जा सके हैं। बता दें कि वे साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब में नजर आएंगी, जो 9 जनवरी को रिलीज हो रही है।