
Karisma Kapoor Ex Husband Empire: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 12 जून को यूके में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वे पोलो खेल रहे थे और अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। उनके निधन के 3 दिन बाद भी उनका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। दरअसल, उनकी बॉडी अभी तक इंडिया नहीं लाई जा सकी है। कुछ कानूनी पेंच फंसने के कारण बॉडी इंडिया लाने में देरी हो रही है। अभी ये तय नहीं है बॉडी कब तक इंडिया आएगी और कब उनका अंतिम संस्कार होगा। इसी बीच संजय के 31000 करोड़ के एम्पायर को सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनके बाद इसे कौन संभालेगा।
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर यूके के एक ग्राउंड में पोलो खेल रहे थे। मैच खेलते-खेलते अचानक उनके विंड पाइप में मधुमक्खी चली गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे वे घोड़े से नीचे गिर गए थे। मैदान में मौजूद उनके साथी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी बॉडी इंडिया नहीं आ पाई है। कुछ कानूनी कार्रवाई के बाद ही उनका पार्थिव शरीर देश आ पाएगा। उनका पूरा परिवार उनके अंतिम दर्शन करने का बेताबी से इंतजार कर रहा है। बता दें कि संजय का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा।
संजय कपूर, रानी कपूर और सुरिंदर कपूर के बेटे थे। उनके पिता भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के फाउंडर थे और उन्होंने सोना ग्रुप की स्थापना की थी, जो ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाता था। पिता के गुजर जाने के बाद संजय ने कम उम्र में अपने पिता के बिजनेस को संभाला था। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी कंपनी की पहचान ग्लोबल लेवल तक पहुंचा दी थी। संजय सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन बने, जो इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य के लिए ऑटो कंपोनेंट बनाने के काम करती है। अब सवाल उठ रहा है कि उनके जाने के बाद उनके इतने बड़े एम्पायर की कमान कौन संभालेगा। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो संजय की मौत के बाद उनकी दो बहनें मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी उनका कारोबार संभालेंगी। संजय सोना कॉमस्टार के मालिक थे और ब्लूमबर्ग के मुताबिक सोना कॉमस्टार का मार्केट कैप करीब 31000 करोड़ रुपए है।
आपको बता दें कि संजय कपूर 4 बच्चों के पिता थे। उनकी दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर से उन्हें 2 बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान थे। वहीं, तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव से उन्हें एक बेटा अजारियास है। वहीं, उनकी एक सौतेली बेटी सफीरा भी है, जो प्रिया की पहली शादी से है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।