
Saiyaara Actor Ahaan Panday Eats Grilled Scorpio: हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ में नज़र आए एक्टर अहान पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें ग्रिल्ड बिच्छू खाते देखा जा सकता है। चंकी पांडे के भतीजे अहान का यह वीडियो पुराना है। लेकिन 'सैयारा' की सक्सेस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ साल पहले तब का है, जब अहान थाईलैंड घूमने गए थे। उसी दौरान उन्होंने सड़क पर ग्रिल्ड बिच्छू की स्टाल देखी और वे इसे टेस्ट करने से खुद को नहीं रोक सके। वीडियो में उनके भाव देखकर साफ़ समझ आ रहा है कि पहली बार उन्होंने थाईलैंड की इस नॉनवेज डिश का स्वाद चखा है। उनके साथ उनके जीजा आइवर मैक्रे भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अहान बिच्छू का स्वाद लेने के बाद बोल रहे हैं, "पिज़्ज़ा जैसा टेस्ट है। भगवान कसम भाई।"
एक इंटरनेट यूजर ने अहान पांडे का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है, "फिल्म 'सैयारा' के लीड एक्टर अहान पांडे चाइनीज फ़ूड स्टाल पर फ्राई किया हुआ बिच्छू खाते दिखाई पड़े। खाने के नाम पर बिच्छू, कीड़े-मकोड़े और सांप खाना कहां तक सही है। चाइनीज फ़ूड का चलन भारत में तेजी से बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : Saiyaara Day 17 Collection: 'सैयारा' भारत में 300 करोड़ पार
इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग अहान पांडे और बॉलीवुड पर भड़ास निकाल रहे हैं। मसलन एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "संस्कृति सिर्फ कपड़े और पूजा-पद्धति से नहीं, भोजन की सोच से भी पहचानी जाती है। सेलेब्रिटी कल्चर अब जहर को भी एक्सपेरिमेंट बना रहा है। बिच्छू, कीड़े-मकोड़े खाना ना तो भारत की परंपरा है, ना ही पोषण की जरूरत। चाइनीज फ़ूड की आड़ में जो भोजन परोसा जा रहा है, वो सोचने का विषय है।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "खाने की आजादी का मतलब ये नहीं कि कुछ भी खा लिया जाए। कीड़े-मकोड़े, बिच्छू, सांप खाना विकृति है, प्रवृत्ति नहीं। परमात्मा ने शुद्ध सात्विक भोजन बताया है, जो शरीर व आत्मा दोनों को शुद्ध करता है। भोग नहीं, योग जीवन का मार्क है।" एक यूजर ने लिखा, "ये कीड़े-मकोड़े खाते हैं। इसलिए इनका जीवन भी एकदम कीड़े जैसा हो गया है। एकदम खोखला जीवन।" एक यूजर का कमेंट है, "छी! लोग उनकी फिल्म को देखकर पागलों जैसे रो रहे हैं और यह भाईजान बिच्छू खा रहे हैं।" एक यूजर ने लिखा है, "बॉलीवुड के स्टार किड्स असल में सभी के सभी नालायक हैं। इन्हें देश के कल्चर का कुछ ज्ञान नहीं और देशद्रोही हैं वो लोग, जो इन जैसे नीच लोगों की फिल्म देखकर उनका भाव बढ़ाते हैं। आई लव साउथ सिनेमा।"
इसे भी पढ़ें : Saiyaara गाने का किशोर कुमार वर्जन हुआ वायरल
बात 'सैयारा' की करें तो इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा दिखाई दे रही हैं। दोनों की ही यह पहली फिल्म है। लगभग 45 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म भारत में 305.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड 485.66 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।