एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछले महीने यानी मार्च से ये कयास जोरों पर हैं कि वे आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं। वेडिंग रुमर्स के बीच बुधवार (19 अप्रैल) रात परिणीति को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर स्पॉट किया गया।
यूजर्स के रिएक्शन
परिणीति को यूं मनीष के घर पर देख उनकी राघव से शादी के रुमर्स और तेज हो गए हैं। लोगों का कहना है कि परिणीति अपनी शादी का लहंगा फाइनल करने के लिए मनीष के घर पहुंची थीं। जहां एक फैन ने लिखा, 'परिणीति को देख लग रहा है कि वो जल्द ही राघव से शादी कर लेंगी।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये अपनी शादी के कपड़ो का आर्डर देने आई है मनीष मल्होत्रा को।'
शर्माती हुई नजर आईं परिणीति
इस वायरल वीडियो में परिणीति जैसे ही अपनी कार से बाहर निकलती हैं, वैसे ही पैपराजी उन्हें कैप्चर करने की कोशिश करने लगते हैं। फिर वो मीडिया को पोज देती हैं और शर्माती हुई मनीष के घर में एंट्री ले लेती हैं। इस दौरान परिणीति ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट फॉर्मल पैंटसूट में नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
इंग्लैंड में साथ में पढ़ाई करते थे राघव-परिणीति
राघव और परिणीति एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों ने साथ में इंग्लैंड में पढ़ाई की है। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत UK आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इस इवेंट में ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था। हाल ही में आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने भी दोनों की फोटोज शेयर करते हुए इनके रिश्ते पर मुहर लगाई थी।
परिणीति को आखिरी बार फिल्म 'उंचाई' में देखा गया था। इससे पहले वो फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' में नजर आई थीं, जो अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी।
और पढ़ें…
आखिर किससे डर कर भागी सारा अली खान, VIRAL VIDEO देखकर समझिए पूरा मामला
सालभर का हुआ काजल अग्रवाल का बेटा नील, मम्मी ने कुछ इस अंदाज में किया लाडले को बर्थडे विश
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।