ऐश्वर्या राय बच्चन की लाइफ में तूफान लाने वाली एक्ट्रेस कौन?

Published : Oct 10, 2024, 11:37 AM ISTUpdated : Oct 10, 2024, 11:38 AM IST
ऐश्वर्या राय बच्चन की लाइफ में तूफान लाने वाली एक्ट्रेस कौन?

सार

बॉलीवुड में एक रेडिट पोस्ट ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहों को हवा दे दी है। पोस्ट में दोनों के अलग रहने और एक अन्य अभिनेत्री के शामिल होने का दावा किया गया है, जिससे फैंस के बीच कौतूहल मचा हुआ है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (Bollywood actor Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan divorce) के तलाक की अफवाहों को लेकर एक रेडिट पोस्ट (Reddit Post) ने हंगामा मचा दिया है। इस पोस्ट में न सिर्फ ऐश्वर्या और अभिषेक के अलग रहने की बात कही गई है, बल्कि इसके पीछे एक और एक्ट्रेस के होने का सनसनीखेज खुलासा भी किया गया है। खबर है कि अभिषेक बच्चन ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को धोखा दिया है। कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन का अपनी फिल्म 'दसवीं' में साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस निम्रत कौर (Nimrat Kaur) के साथ अफेयर था और यही दोनों के बीच अनबन की वजह बना। ऐश और अभिषेक ने इस बारे में शुरू से ही चुप्पी साधे रखी है। अब भी उनका चुप रहना फैंस के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। बॉलीवुड से लेकर फैंस तक, हर कोई इस खबर की सच्चाई जानने के लिए बेताब है।

अभिषेक और ऐश के बीच तीन-चार साल पहले ही अनबन शुरू हो गई थी। लेकिन ये अनबन निम्रत के आने के बाद और बढ़ गई। जैसे-जैसे अभिषेक और निम्रत करीब आते गए, ऐश दूर होती गईं। अपनी गलती का एहसास होने पर अभिषेक ने निम्रत से दूरी बना ली। लेकिन पति-पत्नी के बीच आई दरार को अब तक पाटा नहीं जा सका है। हालांकि, अभिषेक के परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों के अलग रहने और तलाक लेने की संभावना कम ही है।

 

अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग रहने की खबरें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। अभि और ऐश की शादी को 17 साल हो चुके हैं। इतने सालों बाद दोनों के अलग होने की बात पर फैंस को शुरू में यकीन नहीं हुआ। लेकिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान इन अटकलों को और बल मिला। दरअसल, अभिषेक जहां अपने परिवार के साथ शादी में शामिल हुए थे, वहीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या के साथ अलग से पहुंची थीं। उसके बाद से फैंस ने इस जोड़ी को किसी भी पब्लिक इवेंट में साथ नहीं देखा है। ऐश्वर्या अक्सर बेटी आराध्या के साथ इवेंट्स में नजर आती हैं। वहीं अभिषेक अपने काम में व्यस्त हैं। दोनों का ये अंदाज इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि अभि और ऐश के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। गणेश विसर्जन से लेकर आईफा तक, ऐश्वर्या कहीं भी अभिषेक के साथ नजर नहीं आईं। मई में अभिषेक के बिना ही ऐश्वर्या राय ने बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिससे दोनों के अलग होने की खबरों को और हवा मिली। 

 

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या अपनी आज़ादी और मजबूत इरादों के लिए जानी जाती हैं। पर्सनल लाइफ में उतार-चढ़ाव के बावजूद, उन्होंने रियल एस्टेट और स्टार्टअप्स में निवेश करके खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखा है। खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या और उनकी बेटी फिलहाल अपनी मां वृंदा राय (Brindya Rai) के साथ रह रही हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं। इस वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया है और वो इसे कम करने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं। ऐश एक मजबूत महिला हैं और उनके फैंस हमेशा उनके साथ हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar box office day 39: धुरंधर ने छठे सोमवार कर डाली इतनी कमाई, देखें कुल कलेक्शन
8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक