वो 6 हीरोइन, जिन्होंने Salman Khan के साथ काम करने से किया मना

Published : May 03, 2025, 03:55 PM IST

ऐश्वर्या राय, सोनाली बेंद्रे, ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और उर्मिला मातोंडकर जैसी अभिनेत्रियों ने सलमान खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया था। जानिए, इनके पीछे की असली वजह क्या थी?

PREV
16
ऐश्वर्या राय बच्चन

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म हम दिल दे चुके सनम जैसी सुपरहिट फिल्म में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि, फिर उनका ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान के साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया।

26
सोनाली बेंद्रे

सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी को लोगों ने हम साथ साथ हैं में खूब पसंद किया था। हालांकि, इस फिल्म के बाद सलमान खान का काला हिरण विवाद हो गया था। ऐसे में सोनाली ने सलमान खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया।

36
ट्विंकल खन्ना

इस लिस्ट में ट्विंकल खन्ना का नाम भी शामिल है। उन्हें सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।

46
प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने का ऑफर मिला था। ऐसे में पहले उन्होंने इसके लिए हां कहा और बाद में मना कर दिया। हालांकि, इसकी वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं इस फैसले से सलमान काफी नाराज हो गए थे।

56
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और सलमान खान आज तक किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। जानकारी के मुताबिक दीपिका, सलमान खान की 5 फिल्मों में काम करने से मना कर चुकी हैं।

66
उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर ने सलमान खान के साथ फिल्म जानम समझा करो में साथ काम किया है। यह फिल्म बुरी तरह पिट गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वजह से उर्मिला मातोंडकर ने सलमान के साथ काम करने से मना कर दिया था।

Read more Photos on

Recommended Stories