
एंटरटेनमेंट डेस्क. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 81 साल के हो गए हैं। 11 अक्टूबर को उन्होंने अपने जन्मदिन मनाया । उन्हें बधाई देने हजारों की संख्या में फैन्स उनके बंगले जला के बाहर इकट्ठा हुए। इस मौके पर बिग बी को बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बर्थडे विश किया। इस मौके पर बहू ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने भी बेटी आराध्या के साथ बिग बी की फोटो शेयर कर बधाई दी। लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या राय ने फोटो शेयर की सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। फोटो देखते ही लोग बच्चन परिवार में चल रही अनबन को लेकर बातें करने लगे और ऐश्वर्या राय को खरीखोटी सुनाने लगे।
जानें क्या हरकत की ऐश्वर्या राय ने
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बच्चन फैमिली में अनबन की बातें अक्सर सुनने को मिलती ही रहती है। ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच ऐश्वर्या राय की एक पोस्ट ने इस बात को और हवा दे दी है। दरअसल, बिग बी ने फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस दौरान की फोटो ऐश्वर्या राय ने भी शेयर की। उन्होंने जो फोटो शेयर की उसमें बिग बी और आराध्या नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- प्यार हमेशा, आप पर भगवान आशीर्वाद बनाए रखे। हालांकि, ये फोटो देख फैन्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बता दें कि श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें बिग बी के साथ जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे थे। इसी फोटो में से ऐश्वर्या राय ने बिग बी और आराध्या की फोटो क्रॉप कर शेयर की।
लोगों ने लगाई ऐश्वर्या राय की क्लास
ऐश्वर्या राय द्वारा क्रॉप की फोटो शेयर करने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाना शुरू कर दी। एक ने लिखा- आपने दूसरे बच्चे नव्या और अगस्त्य को क्यों क्रॉप किया, जबकि ये फोटो इंटरनेट पर मौजूद है। ये बहुत गलत बात है। एक अन्य ने लिखा - मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन आप जया बच्चन के जन्मदिन पर कुछ भी पोस्ट नहीं करती हैं। एक ने गुस्से में लिखा- अगर आपको आराध्या और बिग बी की फोटो ही पोस्ट करनी थी तो दूसरी फोटो क्यों यूज नहीं की। इसी तरह अन्य ने भी ऐश्वर्या राय को लताड़ा। वहीं, कईयों ने बिग बी को जन्मदिन की बधाई भी दी।
ये भी पढ़ें..
Bigg Boss के TOP 5 सबसे बड़े विश्वासघात, देखने वालों तक के उड़े थे होश
क्या BOX OFFICE पर अक्षय कुमार का खेल खत्म, साल की आखिरी फिल्म भी FLOP
BB 17: थामकर रखे दिल, कहीं सलमान खान की FEES सुन झटका ना लग जाए
वो सुपरस्टार, जिसने एक के बाद एक दी 10 Flop, फिर भी नहीं हिला स्टारडम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।