
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच चल रही कोल्ड वॉर अब खत्म होती नजर आ रही है। दरअसल अर्जुन ने तो नहीं, लेकिन उनके पिता बोनी कपूर ने एक बार कहा था कि अर्जुन हमेशा से डायरेक्टर बनना चाहते थे, लेकिन सलमान के कहने की वजह से वो एक्टिंग फील्ड में आए। सलमान ने ही अर्जुन को अपनी छांव में लिया और ग्रूम किया। इसके बाद उन्होंने खुलासा करते हुए कहा था कि अर्जुन और सलमान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। पर अब अर्जुन ने कुछ ऐसे किया है, जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि उन दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है।
अर्जुन कपूर ने किया ये काम
हुआ ये कि सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' का एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसे अर्जुन कपूर ने देखा। खास बात तो यह है कि उसे अर्जुन कपूर ने लाइक भी किया, जिसके बाद से लग रहा है अर्जुन और सलमान के बीच कोल्ड वॉर खत्म हो गई है। वहीं इस चीज को देखकर दोनों के फैंस भी काफी ज्यादा खुश हो गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच रिश्ते तब खराब हुए जब अर्जुन और सलमान की बहन का ब्रेकअप हुआ। इसके बाद अर्जुन, सलमान की भाभी मलाइका अरोड़ा को डेट करने लगे। हालांकि सलमान और अर्जुन ने इस चीज को लेकर कभी बात नहीं की है। सलमान को ये भी अच्छा नहीं लगा। वहीं कहा जाता है कि एक बार एक इवेंट में सलमान ने अर्जुन को इग्नोर कर दिया था। वहीं, अब अर्जुन के इस कदम को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि सलमान और उनका पैचअप हो गया है।
और पढ़ें..
बढ़ी दाढ़ी-गॉगल पहने कौन है ये सुपरस्टार जिसे पहचानना हुआ मुश्किल, VIRAL VIDEO
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।