Ajay Devgn की वो 6 फिल्में जो अभी तक नहीं हुई रिलीज, एक थी प्रियंका चोपड़ा के साथ

Published : Apr 24, 2025, 09:35 AM IST

Ajay Devgn 6 Films Never Release: अजय देवगन अपनी फिल्म रेड 2 की वजह से चर्चा में हैं। वैसे, तो अजय कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी रही जो अभी तक रिलीज नहीं हो पाईं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

PREV
18

फिल्म रेड 2 की वजह से अजय देवगन जमकर लाइमलाइट में बने हुए है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से फैन्स इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। रेड 2 से पहले आपको अजय की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

28

बताया जाता है कि 1992 में अजय देवगन की फिल्म गिरवी की घोषणा हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली थी। फिल्म पर कुछ दिनों तक काम भी चला। हालांकि, बाद में इसे किन्हीं कारणों से बंद कर दिया गया।

38

अजय देवगन अशोका नाम की फिल्म में भी काम करने वाले थे। फिल्म की घोषणा भी कर दी गई थी। इतना ही नहीं फिल्म का पोस्टर और अजय का लुक तक रिवील हो गया था, जो काफी पसंद भी किया गया था। कहा जाता है कि फिल्म बनी भी थी, लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पाई।

48

कहा जाता है कि 1993 में अजय देवगन की फिल्म काला पानी की भी अनाउंसमेंट हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन महेश भट्ट करने वाले थे। अजय और महेश के बीच फिल्म को लेकर कई मीटिंग्स भी हुई थी। लेकिन बाद में ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

58

डायरेक्टर सुनील अग्निहोत्री के साथ अजय देवगन फिल्म सिंगर में भी नजर आने वाले थे। हालांकि, कुछ कारणों से फिल्म पूरी नहीं हो पाई और कभी रिलीज भी नहीं हुई। अगर ये फिल्म रिलीज होती तो ये पहली मूवी होती जिसमें अजय एक सिंगर का रोल प्ले करते नजर आते।

68

अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक फिल्म जिसका नाम गुरु चेला थी, नजर आने वाले थे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। बताया जाता है कि फिल्म की आधी से ज्यादा से शूटिंग हो चुकी थी। फिल्म को पूरा करने के बाद इसे रिलीज किया जाना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

78

अजय देवगन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ 2004 में असर नाम के एक फिल्म साइन की थी। बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग भी हुई लेकिन ये कभी रिलीज नहीं हो पाई। अगर ये फिल्म रिलीज होती तो अजय-प्रियंका पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आते।

88

बता दें कि अजय देवगन की एक फिल्म नाम बनने के करीब 10 साल बाद 2024 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय के साथ भूमिका चावला लीड रोल में थी।

Read more Photos on

Recommended Stories