Published : Apr 24, 2025, 09:19 AM ISTUpdated : Apr 24, 2025, 12:05 PM IST
Ajay Devgn Double Role Films: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 चर्चा में है। फिल्म एक मई को रिलीज हो रही है। इसी बीच आपको अजय की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया।
फिल्म रेड 2 को लेकर अजय देवगन लाइमलाइट में है। 1 मई को रिलीज रही इस फिल्म से पहले आपको अजय की उन मूवीज के बारे में बताते है, जिसमें उन्होंने डबल रोल प्ले किया।
27
अजय देवगन की फिल्म हिंदुस्तान की कसम 1999 में आई थी। फिल्म में अजय डबल रोल में थे। उनके साथ अमिताभ बच्चन, मनीषा कोइराला और सुष्मिता सेन थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही।
37
1999 में आई अजय देवगन की फिल्म गैर भी बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप रही। फिल्म में अजय डबल रोल में थे। उनके साथ रवीना टंडन, अमरीश पुरी और रीना रॉय थे।
अजय देवगन की डबल रोल वाली फिल्म दीवाने 2000 में आई। फिल्म में उनके साथ उर्मिला मातोंडकर, महीमा चौधरी थे। ये फिल्म भी डिजास्टर रही।
57
2001 में आई अजय देवगन की फिल्म ये रास्ते हैं प्यार भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म में अजय डबल रोल में थे। उनके साथ मूवी में माधुरी दीक्षित और प्रिटी जिंटा थे।
67
2014 में आई अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैक्सन भी महाफ्लॉप रही। अजय के डबल रोल वाली इस फिल्म में यामी गौतम और सोनाक्षी सिन्हा थे।
77
बता दें कि अजय देवगन अपनी फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में बने हुए है। डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की ये फिल्म 1 मई को रिलीज होगी। फिल्म में वाणी कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं।