साउथ की रीमेक हैं Ajay Devgn की ये 10 फिल्में, इनमें से आधी का निकला बॉक्स ऑफिस पर दम

Published : Apr 22, 2025, 12:25 PM IST

Ajay Devgn Films Remake Of South Movies: अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म रेड 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उनकी फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है। इससे पहले आपको बताते हैं अजय की कुछ फिल्में ऐसी है, जो साउथ मूवीज का रीमेक हैं।

PREV
111

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 अगले महीने की एक तारीख को रिलीज हो रही हैं। इससे पहले अजय की उन फिल्मों के बारे में जानते हैं, जो साउथ मूवीज की कॉपी रही है। उन्होंने साउथ की करीब 10 फिल्मों का रीमेक बनाया। 

211

1. अजय देवगन की फिल्म भोला तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। साउथ फिल्म कैथी तो ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन इसका हिंदी रीमेक भोला डिजास्टर रहा। इसके डायरेक्टर अजय ही थी। फिल्म में उनके साथ तब्बू लीड रोल में थी।

311

2. अजय देवगन की फिल्म दृश्यम मलयालम फिल्म दृश्यम का रीमेक थी। मलयालम फिल्म हिट रही और अजय की मूवी भी सुपरहिट रही। इसके डायरेक्टर निशिकांत कामत थे। फिल्म में तब्बू और श्रिया सरन लीड रोल में थे।

411

3. तेलुगु फिल्म डूकुडू का हिंदी रीमेक थी अजय देवगन की एक्शन जैक्सन। फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम थे।

511

4. अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला तेलुगु फिल्म उरुकी मोनागाडू का हिंदी रीमेक थी। डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म महाडिजास्टर रही थी। इसमें तमन्ना लीड रोल में थी। हालांकि, इसी फिल्म का 1981 में भी रीमेक बना था, जो ब्लॉकबस्टर रहा था। इसमें जितेंद्र-श्रीदेवी थे।

611

5. तेलुगु फिल्म मर्यादा रमन्ना की रीमेक है अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, जूही चावला लीड रोल में थे। फिल्म को अश्विनी धीर ने डायरेक्ट किया था। इसमें सलमान खान का कैमियो था।

711

6. अजय देवगन की फिल्म सिंघम तमिल ब्लॉकबस्टर सिंघम का हिंदी रीमेक है। इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें काजल अग्रवाल लीड रोल में थी।

811

7. तेलुगु हिट फिल्म अनुकोकुंडा ओका रोजू की हिंदी रीमेक है अजय देवगन की फिल्म संडे, जो महाडिजास्टर रही थी। फिल्म में आयशा टाकिया लीड रोल में थी। इसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे।

911

8. अजय देवगन की फिल्म गोलमाल: फन अनलिमिटेड सुपरहिट मलयालम फिल्म कक्काकुइल का हिंदी रीमेक थी। हिंदी में भी फिल्म हिट रही। इसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शरमन जोशी, रिमी सेन, अरशद वारसी भी थे।

1011

9. अजय देवगन की फिल्म इंसान तेलुगु फिल्म खड्गम का हिंदी रीमेक थी। हालांकि, हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसमें अजय के साथ अक्षय कुमार, ईशा देओल, लारा दत्ता लीड रोल में थे। इसके डायरेक्टर के सुभाष थे।

1111

10. अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म युवा तमिल फिल्म आयुथा एझुथू का हिंदी रीमेक थी। हालांकि, फिल्म फ्लॉप ही। इसे मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, ईशा देओल, रानी मुखर्जी, करीना कपूर लीड रोल में थे।

Read more Photos on

Recommended Stories