- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वो 4 फिल्में, जिनकी कहानी में रत्तीभर भी नहीं था फर्क, फिर भी चारों रही ब्लॉकबस्टर
वो 4 फिल्में, जिनकी कहानी में रत्तीभर भी नहीं था फर्क, फिर भी चारों रही ब्लॉकबस्टर
4 Bollywood Films Based On One Story: बॉलीवुड की फिल्में अपनी कहानियों के लिए फेमस है। हालांकि, 4 फिल्में ऐसी भी बनी, जिनकी कहानी एक जैसी थी और ये चारों ही हिट रही। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

बॉलीवुड में एक ही कहानी पर 4 फिल्में बनी और हर ये ब्लॉकबस्टर रही। इन फिल्मों की कहानी जुड़वा भाई या फिर जुड़वा बहनों की रही। 2 फिल्मों में तो लीड रोल में हीरोइन थी। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…
1967 में आई फिल्म राम और श्याम में दिलीप कुमार लीड रोल में थे। फिल्म में उन्होंने डबल रोल प्ले किया था। ये फिल्म दो जुड़वा भाईयों की कहानी थी। इसमें एक सीधा होता है और तेज तर्रार।
आपको जानकर हैरानी होगी फिल्म राम और श्याम 1967 की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर थी। फिल्म ने उस जमाने में 5.5 करोड़ का बिजनेस किया था। डायरेक्टर टापी चाणक्य की फिल्म में दिलील कुमार के साथ वहीदा रहमान और मुमताज लीड रोल में थीं।
1972 में आई फिल्म सीता और गीता दो जुड़वा बहनों की कहानी थी। इसमें एक तेज और दूसरी सीधी होती है। फिल्म में हेमा मालिनी ने डबल रोल प्ले किया था। वे मूवी में लीड रोल में थी।
रमेश सिप्पी ने फिल्म सीता और गीता को 40 लाख के बजट में बनाया था और फिल्म ने 6.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र और संजीव कुमार लीड रोल में थे।
1989 में फिल्म चालबाज आई, जिसमें श्रीदेवी डबल रोल में थी। इसकी कहानी भी बाकी दोनों फिल्में यानी राम और श्याम-सीता और गीता के जैसी ही थी। फिल्म में श्रीदेवी ने लीड रोल प्ले क्या था। हालांकि, अब वे दुनिया में नहीं है।
डायरेक्टर पंकज पाराशर की फिल्म चालबाज को 2 करोड़ बजट में बनाया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में श्रीदेवी के साथ सनी देओल और रजनीकांत लीड रोल में थे।
1990 में राकेश रोशन ने इसी कहानी पर फिल्म किशन कन्हैया बनाई थी। फिल्म में अनिल कपूर ने डबल रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
फिल्म किशन कन्हैया को 2 करोड़ के बजट में तैयार किया था। मूवी ने 8 करोड़ कमाए थे। फिल्म में अनिल कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और शिल्पा शिरोडकर लीड रोल में थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

