अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर के साथ रवि किशन, चंकी पांडे और संजय मिश्रा कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म से पहले उनकी पॉपुलर कॉमेडी फिल्में देखिए।
साल 2004 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'मस्ती' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इसमें अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, अमृता राव, अर्चना पूरण सिंह, सतीश शाह, बोमन ईरानी और विवेक ओबरॉय भी लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
25
सन ऑफ सरदार
साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' 30 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं इस फिल्म ने 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ संजय दत्त और जूही चावला भी अहम रोल में नजर आए थे। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
35
गोलमाल
साल 2010 में रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' ने तहलका मचा दिया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और उस साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनी। 15 साल बाद आप इस फिल्म का लुफ्त जियो हॉटस्टार पर ले सकते हैं।
साल 2012 में आई फैमिली कॉमेडी फिल्म 'बोल बच्चन' ने हांसा-हांसा कर लोगों का पेट दर्द करा दिया था। इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और कन्फ्यूजन का मजेदार मेल है। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। आप इस फिल्म को हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
55
टोटल धमाल
साल 2019 में आई कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, बोमन ईरानी और महेश मांजरेकर अहम रोल में नजर आए थे। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो यह जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।