Ajay devgn-Kajol ने 8 फिल्मों में किया साथ काम, जानें कैसा रहा BO पर हाल

Published : Apr 25, 2025, 06:41 PM IST

काजोल और अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने कई फिल्में दी हैं, कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। जानिए उनकी फिल्मों का सफर।

PREV
18
हलचल

फिल्म हलचल में काजोल और अजय देवगन साथ नजर आए थे। यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

28
गुंडाराज

साल 1995 में आई फिल्म गुंडाराज में काजोल और अजय देवगन लीड रोल में दिखाई दिए थे। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

38
प्यार तो होना ही था

साल 1998 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्यार तो होना ही था में अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

48
दिल क्या करे

फिल्म दिल क्या करे साल 1999 में आई थी। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था।

58
राजू चाचा

फिल्म राजू चाचा साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन और काजोल के होने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी।

68
यू मी और हम

साल 2008 में आई फिल्म यू मी और हम में अजय देवगन और काजोल लीड रोल में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

78
टूनपुर का सुपरहीरो

अजय देवगन और काजोल की फिल्म टूनपुर का सुपरहीरो साल 2010 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

88
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर

तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन और काजोल दिखाई दिए थे। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी और बड़ी हिट साबित हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories