अजय देवगन ने कई फिल्मों में अपने असली नाम 'अजय' का इस्तेमाल किया है। जानिए कितनी फिल्मों में उनका ऑनस्क्रीन नाम उनका रियल नाम ही रहा और कौन सी फ़िल्में हैं वो।
अजय देवगन की 10 फिल्मों में उनका ऑनस्क्रीन नाम रिपीट हुआ है। ये और कोई नहीं उनका रियल नाम अजय ही है।
211
अजय देवगन ने साल 1991 में फूल और कांटे मूवी से बॉलीवुड में डेब्यु किया था। इसमें उनके अपोजिट मधु को कास्ट किया गया था। इस मूवी में उनका नाम अजय सलगांवकर था।
311
1993 में रिलीज दिल है बेताब में उनके अपोजिट प्रतिभा सिन्हा को कास्ट किया गया था। इसका डायरेक्शन केसी बोकाडिया ने किया था। इसमें एक्टर का ऑनस्क्रीन नाम अजय था।
1994 में रिलीज सुहाग उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्मों में शामिल थी। इसमें एक्टर का नाम अजय शर्मा था। वहीं अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे। अजय देवगन, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और नगमा फिल्म में लीड रोल में थे।
511
1995 में रिलीज एक्शन क्राइम फ़िल्म गुंडाराज का डायरेक्शन गुड्डू धनोआ ने किया था । इसमें अजय देवगन , काजोल और अमरीश पुरी लीड रोल में हैं । इसमें एक्टर का ऑनस्क्रीन नाम अजय चौहान था।
611
1995 में रिलीज हुई हकीकत का निर्देशन कुकू कोहली ने किया है। एनआर पचीसिया ने इसे प्रोड्यूस किया था। इसमें एक्टर का ऑनस्क्रीन नाम शिवा और अजय था।
711
1996 की जंग में अजय देवगन के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और आदित्य पंचोली भी थे। रंभा, सदाशिव अमरापुरकर , टीनू आनंद और सुजाता मेहता ने भी लीड रोल में थे। इसमें ऑनस्क्रीन नाम अजय बहादुर सक्सेना था।
811
1997 में रिलीज इश्क कॉमेडी एक्शन फिल्म थी। ये साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसमें अजय देवगन, आमिर खान जूही चावला और काजोल लीड रोल में थे। एक्टर का ऑनस्क्रीन नाम अजय ही था।
911
1998 में रिलीज ज़ख्म को महेश भट्ट ने लिखा और निर्देशित किया । फ़िल्म में अजय देवगन , कुणाल खेमू , पूजा भट्ट, सोनाली बेंद्रे और नागार्जुन लीड रोल मे किया है। फिल्म में ऑनस्क्रीन नाम अजय आर. देसाई था।
1011
1999 में रिलीज हिंदुस्तान की कसम का निर्देशन वीरू देवगन ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, मनीषा कोइराला और सुष्मिता सेन अहम रोल में थे। अजय देवगन का इसमें डबल रोल था। एक का नाम राजू तो दूसरे का नाम अजय था।
1111
साल 2008 में आई यूमी और हम में अजय देवगन और काजोल की जोड़ी थी। इसमें एक्टर का ऑन स्क्रीन नाम अज य था। इस मूवी में एक्टिंग के अलावा अजय ने डायरेक्शन और फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था।