3 दिन में 50 करोड़ पार अजय देवगन की Shaitaan, कमाई के मामले में इन फिल्मों को दी पटखनी

Published : Mar 11, 2024, 11:00 AM IST
Film Shaitaan Opening Weekend Collection

सार

Film Shaitaan Opening Weekend Collection. 8 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म शैतान के पहले ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन सामने आया है। बता दें कि फिल्म शैतान ने 3 दिन के अंदर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म शैतान (Shaitaan) 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की कमाई का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन के आंकड़े सामने आए है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शैतान ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। बता दें कि डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म शैतान में अजय के साथ ज्योतिका (Jyotika) और आर माधवन (R Madhavan) लीड रोल में हैं।

शैतान ने की 3 दिन में इतनी कमाई

अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन स्टारर और विकास बहल द्वारा निर्देशित शैतान घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो सुपरनेचुरल हॉरर-थ्रिलर ने अपने शुरुआती वीकेंड में भारत में 53 करोड़ का कलेक्शन किया है। शैतान ने रविवार को भारत में कुल 36.24 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

भारत में शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की शैतान ने शुक्रवार को भारत में 14.75 की कमाई के साथ शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म ने 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म की कमाई करीब 20 करोड़ रुपए रही। शैतान ने 1 मार्च को रिलीज हुई लापता लेडीज को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। आमिर खान और किरण राव की फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने वर्ल्डवाइड अभी तक 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, शैतान ने अपने साथ रिलीज हुई भीमा और गामी को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भीमा ने 6.43 करोड़ और गामी ने 9.8 करोड़ की कमाई की है।

- अजय देवगन की फिल्म शैतान की कहानी की बात करें तो आर माधवन फिल्म में विलेन के रोल में हैं, जो अजय देवगन की बेटी पर काला जादू कर उसे अपने वश में कर लेते हैं। अजय देवगन अपनी बेटी को शैतान के चंगुल से बाहर निकालने में पूरी ताकत लगा देते हैं। फिल्म के आखिर में क्या होता है, ये मूवी देखकर ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें...

Oscar 2024 के रेड कारपेट पर कोई गिरा-कोई संभला तो किसी ने दिखाईं कातिलाना अदाएं, देखें PHOTOS

कौन सी वो 7 फिल्में जिनके तीसरे पार्ट का सबको इंतजार, 3 आएगी 2024 में

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Out: कैसा है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर, 1.12 मिनट में मचा डाली तबाही
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही