फैन पर तमतमाए Salman Khan, वायरल वीडियो में देखें पिटते- पिटते कैसे बचा शख्स

Published : Mar 10, 2024, 05:41 PM ISTUpdated : Mar 10, 2024, 05:47 PM IST
Salman Khan

सार

Salman Khan warned the person shooting the video :सलमान खान उस वक्त गुस्सा हो गए जब एक फैन ने एयरपोर्ट पर उनकी रिकॉर्डिंग करने की कोशिश कर रहा था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Salman Khan warned the person shooting the video । सुपरस्टार सलमान खान ( Salman Khan ) यूं तो बेहद दिलदार हैं, अपने फैंस का रिस्पेक्ट भी करते हैं। लेकिन मूड ठीक नहीं होता तो वे उखड़ भी जाते हैं। हाल ही में एक फैन के सेल्फी वीडियो ने उन्हें नाराज़ कर दिया । दरअसल एयरपोर्ट पर एक शख्स उन्हें शूट कर रहा था। इस दौरान वह काफी दूर भी था। हालांकि भाईजान को ये सेल्फी वीडियो बेहद नागवार गुजरा, उन्होंने इस फैन को अंगुली दिखाते हुए वीडियो नहीं लेने की के लिए कहा। वे उसकी तरफ आग भी बढ़े। हालांकि इसके बाद क्या हुआ ये कैमरे पर रिकॉर्ड नहीं हुआ ।

चेतावनी के बाद भी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था फैन

वायरल क्लिप में, सलमान एक एयरलाइन ऑफीसर के साथ वॉक करते हुए दिख रहे हैं, तभी कुछ दूरी पर मौजूद एक फैन उन्हें रिकॉर्ड करना शुरू कर देता है। यहां मौजूद सिक्योरिटी उन्हें रुकने का इशारा करता है। इसके बाद सलमान उस शख्स की ओर मुड़़ते हैं, उसे सख्ती से 'नहीं' कहकर रुकने का इशारा करते हैं। वहीं ये फैन अभी भी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। इसके बाद वीडियो ख़त्म हो जाता है।

वीडियो देखें:

 

 

वीडियो क्रेडिट-  instantbollywood

सोशल मीडिया यूजर्स ने  किया जमकर रिएक्ट

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्लिप पर ज़बरदस्त तरीके से रिएक्ट किया है। एक ने लिखा, "भाईजान के हाथ से पिटते- पिटते बच गया।" दूसरे यूजर्स ने कहा, "साइड से वीडियो बना रहा इसमें नाराज़ होने वाली कोई बात नही हैं। एक अन्य ने कहा, "तू वही रुक, आ रहा हूं गाड़ी लेकर ।

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान बहुत मूडी एक्टर हैं। यूं तो वे अक्सर फैंस के साथ फ्रेंडली और मज़ाकिया अंदाज़ में मिलते हैं। हालांकि जबसे उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, वे इस एहतियात बरतते हैं। कोई भी शख्स उनके पास आने की कोशिश करता हैं तो वे उसे पहले ही चेतावनी दे देते है। बता दें कि लॉरेंस विश्नोई गैंग ने काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser Out: कैसा है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर, 1.12 मिनट में मचा डाली तबाही
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही