Ajay Devgn की रेड 2 के आगे Jaat-केसरी 2 का गेम ओवर, संजय दत्त भी फेल

Published : May 04, 2025, 10:01 AM IST

Ajay Devgn Raid 2 Hit Box Office: इस वक्त सिनेमाघरों में जितनी भी बॉलीवुड फिल्में है, उसमें अजय देवगन की फिल्म रेड 2 शानदार परफॉर्म कर रही हैं। रेड 2 के आगे अब जाट, केसरी 2 का गेम ओवर हो गया है।

PREV
16

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही हैं। रेड 2 के आगे अब सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 ने घुटने टेक दिए हैं। वहीं, संजय दत्त की फिल्म द भूतनी का खेल पूरी तरह खत्म नजर आ रहा है।

26

1 मई को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने 19.25 करोड़ से अपना खाता खोला था। फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ और तीसरे दिन 18 करोड़ का कलेक्शन किया। 

36

रेड 2 के इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 49.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। आपको बता दें कि फिल्म का बजट 48 करोड़ है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ की कमाई कर ली है।

46

रेड 2 के साथ रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्म द भूतनी की हालत को बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा खराब है। फिल्म ने पहले दिन 65 लाख, दूसरे दिन 62 लाख का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म की कमाई 86 लाख रुपए रही। फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.14 करोड़ हुआ है।

56

10 अप्रैल को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म जाट की कमाई पर रेड 2 की रिलीज के बाद असर पड़ा है। अब फिल्म करोड़ों की जगह लाख में सीमट गई है। फिल्म ने 24वें दिन 13 लाख की कमाई की। वैसे, इंडिया में जाट ने 87.3 करोड़ कमाए हैं।

66

18 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 को 16 दिन हो गए हैं। रेड 2 आने से इस फिल्म पर भी गहरा असर पड़ा है। फिल्म ने 16वें दिन 1.88 करोड़ कमाए है। फिल्म ने इंडिया में अभी तक 77.91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories