'ये तो शाहरुख़ खान जैसा दिख रहा...', बेटे के बर्थडे पर काजोल ने शेयर किया वीडियो तो क्या बोले लोग?

Published : Sep 13, 2025, 12:32 PM IST
Kajol Son Yug Devgn

सार

Yug Devgn के 15वें जन्मदिन पर Kajol ने इंस्टाग्राम पर खास वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Yug अब Dhirubhai Ambani School में पढ़ते हैं और ‘Karate Kid: Legends’ के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दे चुके हैं। 

kajol-Ajay Devgn Son Yug Birthday: काजोल और अजय देवगन के बेटे युग देवगन 15 साल का हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो गया है। इस वीडियो में काजोल बेटे युग और पति अजय देवगन के साथ दिखाई दे रही हैं। वे खुद अपने मोबाइल से वीडियो बना रही हैं। वीडियो के कैप्शन में काजोल ने युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, "युग देवगन आज 15 साल का हो गया है। उम्मीद है कि मेरा कूल बॉय हमेशा दयालू और कमाल रहेगा। हैप्पी बर्थडे। " काजोल के इस वीडियो को एक घंटे के अंदर 1.29 लाख से ज्यादा लाइक मिले।

काजोल के वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट

काजोल का वीडियो देखने के बाद ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स युग को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो उनके मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स ने युग की तुलना शाहरुख़ खान से की है। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "शाहरुख़ खान का बेटा और अजय देवगन का युग, ये दोनों मुझे भाई-भाई क्यों लगते हैं?...कन्फ्यूज्ड।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ये तो शाहरुख़ खान के जैसा दिख रहा है।" एक यूजर ने लिखा है, "युग के अंदर अजय देवगन वाला एटिट्यूड है।" एक यूजर का कमेंट है, "आपका बेटा हो कैसा भी, लेकिन एटिट्यूड फुल अजय देवगन वाले हैं।" एक यूजर का कमेंट है, "युग शाहरुख़ खान जैसा दिखता और चलता है।" एक यूजर ने युग की तुलना सलमान खान से की और लिखा, "युग यंग सलमान खान...बहुत हैंडसम लड़का है।"

इसे भी पढ़ें : KBC की पहली सेलेब्रिटी करोड़पति हैं काजोल, इस सवाल का सही जवाब देकर जीते थे 1 CR

 

 

क्या करता है काजोल-अजय देवगन का बेटा युग?

अजय देवगन और काजोल के बेटे युग का जन्म 13 सितम्बर 2010 को हुआ था। युग मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। युग ने वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया है। उन्होंने इसी साल रिलीज हुई फिल्म Karate Kid: Legends' के हिंदी वर्जन में बेन वांग द्वारा निभाए गए किरदार ली फोंग को आवाज़ दी है। जबकि उनके पिता अजय देवगन ने इसी फिल्म में हान (जैकी चैन) की आवाज़ डब की है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Lohri 2026: वो 6 फिल्में जिसमें दिखी लोहड़ी की रौनक, एक में धर्मेंद्र संग दिखे सनी-बॉबी
Dharmendra-Hema Malini की शादी के वक्त कितने साल के थे सनी देओल और उनके 3 भाई-बहन?