इस एक वजह से हुआ था अक्षय खन्ना के पेरेंट्स विनोद खन्ना-गीतांजलि का तलाक

Published : Dec 18, 2025, 01:31 PM IST
अक्षय खन्ना

सार

अभिनेता विनोद खन्ना ने 1971 में गीतांजलि से शादी की, जिनसे अक्षय और राहुल खन्ना हुए। करियर के शिखर पर आध्यात्म के लिए परिवार छोड़ने के कारण 1985 में उनका तलाक हो गया। विनोद ने दूसरी शादी की पर गीतांजलि ने नहीं। 

आदित्य धार की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से अक्षय खन्ना इंटरनेट पर चर्चा में आ गए हैं। जहां एक तरफ उनकी पॉपुलैरिटी चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोग और जानना चाह रहे हैं। उनके पिता विनोद खन्ना ने स्टारडम का आनंद लिया और जब वो अपने करियर के टॉप पर थे, तब उन्होंने इसे छोड़कर आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाया। उन्होंने अपनी पत्नी और दो बेटों- अक्षय और राहुल खन्ना - को छोड़कर ओशो के आश्रम में शरण ली। हालांकि, क्या आपको पता है कि विनोद ने दो शादियां की थीं। ऐसे में आइए जानते हैं कौन थीं अक्षय की मां और क्यों हुआ था उनके पेरेंट्स का तलाक?

कैसे हुई थी विनोद और गीतांजलि की मुलाकात

विनोद खन्ना की पहली पत्नी, गीतांजलि तलेयारखान, एक प्रतिष्ठित पारसी परिवार से ताल्लुक रखती थीं और वो एक जानी-मानीं मॉडल भी थीं। उनके परिवार में वकील और बिजनेसमैन शामिल थे और वो अपने परिवार में ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने वाली पहली महिला थीं। विनोद और गीतांजलि की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी और वो तुरंत ही उनकी ओर आकर्षित हो गए थए। दोनों ने उस समय डेटिंग शुरू कर दी। हालांकि, उस समय विनोद ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं की थी। इसके बाद कपल ने साल 1971 में शादी करने का फैसला किया। शादी के एक साल बाद ही उन्होंने पहले बेटे राहुल खन्ना का स्वागत किया, और फिर साल 1975 में अक्षय खन्ना को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में टॉप पर आकर बॉलीवुड छोड़कर ओशो के आश्रम में जाने का फैसला किया। उनके इस निर्णय ने उनकी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह से बदल दिया।

ये भी पढ़ें..

Jaya Bachchan जानती हैं अमिताभ बच्चन के फोन का पासवर्ड? सवाल सुनते चौंके बिग बी

कैसे हुआ था विनोद और गीतांजलि का तलाक?

विनोद शुरुआत में अमेरिका में रहते हुए फोन के जरिए गीतांजलि और अपने बच्चों के संपर्क में रहे। हालांकि, दूरी उनके लिए मुश्किल साबित हुई, खासकर जब उनके दोनों बेटे बड़े हो रहे थे। उनके ना रहने पर गीतांजलि को भी काफी स्ट्रगल करना पड़ा। तीन साल तक अकेले ही सब कुछ संभालने की कोशिश करने और विनोद को घर लौटने के लिए मनाने के बाद, गीतांजलि ने आखिरकार उन्हें एक अल्टीमेटम दिया कि वो अपने परिवार और अपने आध्यात्मिक मार्ग में से किसी एक को चुनें। जब विनोद ने कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी और साल 1985 में दोनों अलग हो गए। हालांकि विनोद 1987 में भारत लौट आए, लेकिन आश्रम में लंबे समय तक रहने के कारण उनका पहली शादी टूट चुकी थी।

भारत लौटने पर विनोद ने ओशो की सलाह पर अपने अभिनय करियर को फिर से शुरू किया। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में कविता दफ्तरी से दूसरी शादी कर ली। इस शादी से भी उनके दो बच्चे हुए, एक बेटा और एक बेटी। हालांकि, गीतांजलि तलयारखान ने कभी दूसरी शादी नहीं की। उन्होंने अपनी लाइफ लाइमलाइट से दूर, राहुल और अक्षय के पालन-पोषण में बिताई।

ये भी पढ़ें..

Ramayana Teaser Update: इस दिन देखने मिलेगा 'रामायणम्' का टीजर! जानिए किस फिल्म के साथ हुआ अटैच

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikkis Box Office Collection Day 9: धर्मेंद्र की फिल्म पड़ी सुस्त, देखें हर दिन की कमाई
ईरान की 5 सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, एक तो बॉलीवुड मूवी में भी आ चुकी नजर