Published : Apr 20, 2025, 07:30 AM ISTUpdated : Apr 20, 2025, 03:20 PM IST
Akshay Kumar 11 Films Release In 1994: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच आपको साल 1994 में रिलीज हुई उनकी 11 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।
अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर जमकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसी मौके पर आपको अक्षय की उन 11 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो 1994 में दनादन रिलीज हुई था और बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था।
212
1994 में आई अक्षय कुमार की फिल्म एलान हिट रही। 1.85 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.66 करोड़ कमाए थे। फिल्म में मधु लीड एक्ट्रेस थी।
312
2 करोड़ के बजट में बनी अक्षय कुमार की फिल्म ये दिल्लगी भी सुपरहिट रही। सैफ अली खान और काजोल के साथ वाली इस फिल्म ने 10.77 करोड़ का बिजनेस किया था।
अक्षय कुमार और आयशा जुल्का की फिल्म जय किशन का 1.25 करोड़ था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.53 करोड़ का कलेक्शन किया था।
512
अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा ब्लॉकबस्टर रही। सुनील शेट्टी और रवीना टंडन के साथ वाली इस फिल्म का बजट 3.75 करोड़ था और मूवी ने 22.65 करोड़ का कारोबार किया था।
612
अक्षय कुमार की फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी ब्लॉकबस्टर रही। सैफ अली खान और शिल्पा शेट्टी के साथ वाली फिल्म का बजट 3.25 करोड़ था और इसने 13.84 करोड़ कमाए थे।
712
शांतिप्रिया के साथ वाली अक्षय कुमार की फिल्म इक्के पे इक्का भी 1994 में ही रिलीज हुई थी। 1 करोड़ के बजट वाली इस हिट फिल्म ने 9.35 करोड़ का बिजनेस किया था।
812
संजय दत्त के साथ वाली अक्षय कुमार की फिल्म अमानत 2.85 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म ने 5.48 करोड़ का कलेक्शन किया था।
912
अजय देवगन, नगमा और करिश्मा कपूर के साथ वाली अक्षय कुमार की फिल्म सुहाग हिट रही। फिल्म का बजट 3 करोड़ था और इसने 12.14 करोड़ का बिजनेस किया था।
1012
अक्षय कुमार की फिल्म जख्मी दिल फ्लॉप रही। अश्विनी भावे के साथ वाली इस फिल्म का बजट 85 लाख था और इसने 1.36 करोड़ कमाए थे।
1112
अक्षय कुमार की फिल्म जालिम 1994 में ही रिलीज हुई थी। मधु के साथ वाली इस फिल्म का बजट 1.50 करोड़ था और मूवी ने 5.45 करोड़ का कारोबार किया था।
1212
फिल्म हम है बेमिसाल को 2.50 करोड़ के बजट में बनाया गया था। अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की इस फिल्म ने 4.15 करोड़ का बिजनेस किया था।