अक्षय कुमार ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए दिए करोड़ों, बोले- यह दान नहीं, सेवा है

Published : Sep 05, 2025, 06:19 PM IST
akshay kumar

सार

पंजाब बाढ़ राहत 2025 में भारी तबाही के बीच अक्षय कुमार ने करोड़ों रुपए दान में दिए हैं। उन्होंने इसे दान नहीं बल्कि सेवा बताई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बारे में अक्षय कुमार ने क्या कहा।

पंजाब में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें 1300 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। इस बाढ़ में काफी नुकसान हुआ है, यहां तक कि 37 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई है। इस अफरा-तफरी के बीच, अक्षय कुमार मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने बाढ़ राहत के लिए करोड़ों रुपए दान में दिए हैं।

अक्षय कुमार ने दान में दिए कितने करोड़

अक्षय कुमार ने कहा, 'मैं इस पर अपने विचार पर कायम हूं। हां, मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत का सामान खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपए दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को 'दान' देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का अवसर मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। मेरे लिए, यह मेरी सेवा है, मेरा बहुत छोटा सा योगदान है। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई प्राकृतिक आपदा जल्द ही खत्म हो जाए। रब मेहर करे।' 

ये भी पढ़ें..

रिलीज के लगभग 2 महीने बाद ओटीटी पर आई राजुकमार राव की 'मालिक', जानिए कहां देखें

The Bengal Files का पहले दिन का पहला शो कैंसिल! देखने पहुंचे लोग भड़क उठे

किन सेलेब्स ने किया पंजाब बाढ़ त्रासदी में लोगों की मदद

अक्षय कुमार के इस फैसके की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब अक्षय ऐसे मदद के लिए आगे आए हैं। वो सालों से अपने धर्मार्थ कार्यों के लिए जाने जाते हैं, जिसमें चेन्नई बाढ़ और कोविड-19 सहित आपदा राहत के लिए बड़े पैमाने पर दान देना और उनके द्वारा सह-स्थापित 'भारत के वीर' पहल के माध्यम से सैनिकों के परिवारों की सहायता करना शामिल है। इसके साथ ही वो मंदिरों और गुरुद्वारे में भी खूब दान देते हैं। वहीं अक्षय के अलावा सोनू सूद, एमी विर्क, रणदीप हुड्डा, दिलजीत दोसांझ, करण औजला, गुरदास मान, बब्बू मान, रंजीत बावा, सतिंदर सरताज और कपिल शर्मा सहित कई अन्य जाने-माने नामों ने भी दान और जमीनी प्रयासों के माध्यम से योगदान दिया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana Advance Booking Day 1: रामायण का धमाल! एडवांस बुकिंग से कमाए 110 Cr, पहले दिन बिके 11 Lac टिकट
Ramayana X Review: किसी ने बताया मास्टरपीस तो कोई बोला 4000 करोड़ कहां लगे?