मलाइका अरोड़ा ने बेचा अपना लग्जीरियस अपार्टमेंट, हुआ इतने करोड़ का फायदा

Published : Sep 05, 2025, 06:01 PM IST
malaika arora sells luxurious apartment

सार

मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी ही रहती हैं। वे फिर चर्चा में आ गईं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया और इससे उन्हें करोड़ों का फायदा हुआ है। ये अपार्टमेंट अच्छे खासे एरिया में फैला हुआ है।

मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उन्होंने पिछले महीने अगस्त में मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित अपना शानदार अपार्टमेंट बेच दिया है। बताया जा रहा है कि इस बिक्री से उन्हें करोड़ों का मुनाफा भी हुआ है। उन्होंने मार्च 2018 में ये अपार्टमेंट 3.26 करोड़ में खरीदा था। ये अपार्टमेंट 1369 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला हुआ है।

लग्जरी अपार्टमेंट बेचकर मलाइका अरोड़ा ने कितना कमाया?

मलाइका अरोड़ा ने रियल एस्टेट सौदा किया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड साइट पर उपलब्ध जानकारी का मानें तो ये सौदा 5.3 करोड़ में हुआ है और इससे उन्हें 2.04 करोड़ का मुनाफा हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सौदे में 31.08 लाख रुपए स्टाम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपए का पंजीकरण शुल्क भी शामिल था। इस फ्लैट का कारपेट एरिया 1369 वर्ग फुट और बिल्डअप एरिया 1643 वर्ग फुट है। इसके साथ ही इसमें एक कार पार्किंग भी है।

ये भी पढ़ें... बागी 4 के लिए टाइगर श्रॉफ ने कैसे बनाई अपनी सॉलिड बॉडी? हुआ खुलासा

ऐसा रहा मलाइका अरोड़ा का करियर

51 साल की मलाइका अरोड़ा एक एक्ट्रेस के साथ डांसर, मॉडल, वीडियो जॉकी और टीवी होस्ट भी हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी से की थी और फिर उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। वे कुछ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं। शाहरुख खान की फिल्म दिल से में छैंया छैंया.. आइटम डांस कर वे बॉलीवुड इंडस्ट्री पर छा गईं थीं। इसके बाद उन्हें फिल्मों में आइटम नंबर ऑफर्स होने लगे। 2010 में आई सलमान खान की फिल्म दबंग में उनका आइटम नंबर मुन्नी बदनाम हुई.. खूब फेमस हुआ। आपको बता दें कि वे इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी थीं। उन्होंने बिच्छू, मां तुझे सलाम, कांटे, हे बेबी, काल, ओम शांति ओम, वेलकम, गब्बर सिंह, हाउसफुल 2, खो गए हम कहां सहित कई फिल्मों में कैमियो रोल किया।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ

मलाइका अरोड़ा ने एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉफी ऐड के दौरान हुई थी। 5 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 1998 में शादी करने का फैसला किया था। हालांकि, शादी के 19 साल बाद दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया। कपल का एक बेटा है अरहान। तलाक के बाद बेटे की कस्टडी मलाइका को मिली थी।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ramayana के बारे में क्या सोचते हैं AR Rahman, नितेश तिवारी की मूवी में क्यों दिया म्यूजिक
Border 2 का बजट कितना? कितनी लंबी है सनी देओल की यह फिल्म, पहले दिन कितनी करेगी कमाई