Akshay Kumar की वो 10 फिल्में जो BOX OFFICE पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई

Published : Apr 27, 2025, 07:30 AM IST

Akshay Kumar Disaster Films: अक्षय कुमार फिल्म केसरी 2 को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हालांकि, फिल्म की कमाई की रफ्तार अब कम हो गई है। इसी बीच आपको अक्षय महाडिजास्टर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

PREV
111

हाललिय रिलीज फिल्म केसरी 2 को लेकर अक्षय कुमार चर्चा में हैं। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इसी बीच आपको उनकी महाडिजास्टर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। ये वो फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी। आइए, देखते है लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं…

211

1. अक्षय कुमार की 1994 में आई फिल्म अमानत डिजास्टर रही। संजय दत्त के साथ वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.09 करोड़ का कलेक्शन किया था।

311

2. 1995 में आई अक्षय कुमार की फिल्म नजर के सामने महाडिजास्टर रही। इस फिल्म ने महज 1.26 करोड़ की कमाए थे। फिल्म में किरण कुमार, मुकेश खन्ना, दलीप ताहिल और फरहीन लीड रोल में थे।

411

3. अक्षय कुमार की 1995 में आई फिल्म मैदान-ए-जंग भी बुरी तरह पिटीं। फिल्म ने 4.22 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर, धर्मेंद्र, जयाप्रदा थे।

511

4. 1997 में आई अक्षय कुमार की फिल्म तराजू 1997 में आई थी। फिल्म ने 3.26 करोड़ का कारोबार किया था। मूवी में सोनाली बेंद्रे लीड रोल में थी।

611

5. अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म दवा बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर रही। फिल्म ने 3.36 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी।

711

6. 1997 में आई फिल्म इंसाफ भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी की इस फिल्म ने 3.71 करोड़ का बिजनेस किया था।

811

7. अक्षय कुमार-पूजा भट्ट की फिल्म अंगारे 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म में 2.83 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म महाफ्लॉप रही थी।

911

8. 1998 में आई अक्षय कुमार की फिल्म बारूद भी सुपरफ्लॉप रही। फिल्म 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में रवीना टंडन लीड रोल में थी।

1011

9. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की फिल्म जुल्मी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं। 1999 में आई इस फिल्म ने 2.74 करोड़ का कारोबार किया था।

1111

10. 2006 में अक्षय कुमार की फिल्म मेरे जीवन साथी भी बुरी तरह से फ्लॉप रही। फिल्म ने 2.42 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में करिश्मा कपूर और अमीषा पटेल लीड रोल में थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories