Raid 2 को पछाड़ 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी Housefull 2, अब इस पर निशाना

Published : Jun 15, 2025, 06:47 PM IST

Housefull 5 Day 10 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। लेटेस्ट जानकारी की मानें तो फिल्म इस साल 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। हाउसफुल 5 ने रेड 2 को पछाड़ दिया है। 

PREV
17

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 हर कमाई में झंडे गाढ़ रही है। ताजा जानकारी की मानें तो हाउसफुल 2 इस साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

27

डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की फिल्म हाउसफुल 5 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा हाथ मारा है। फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 221.16 करोड़ का बिजनेस कर लिया।

37

बता दें कि अभी तक अजय देवगन की फिल्म रेड 2 साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म थी, लेकिन अब हाउसफुल 5 ने रेड 2 की जगह ले ली है। रेड 2 ने 219 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

47

बता दें कि कमाई के मामले में अब हाउसफुल 5 के निशाने पर विक्की कौशल की फिल्म छावा है। बता दें कि छावा का कलेक्शन 700 करोड़ से ज्यादा है, जिसे पार कर पाना हाउसफुल 5 के लिए आसान नहीं होगा।

57

हाउसफुल 5 ओपनिंग डे से शानदार कमाई कर रही है। 6 जून को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म 31 और 32.2 करोड़ का बिजनेस किया था। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 10वें दिन 7.93 करोड़ कमा लिए थे।

67

हाउसफुल 5 ने अपेन पहले वीकेंड पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 127.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। बीच में फिल्म का कमाई में गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से इसमें तेजी देखने को मिल रही है।

77

प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला क फिल्म हाउसफुल 5 का बजट 225 करोड़ है। वहीं मूवी में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े आदि है। 

Read more Photos on

Recommended Stories