57 में 37 वाला लुक कैसे? जानें Akshay Kumar की सॉलिड बॉडी+हैंडसम लुक का राज

Published : Apr 17, 2025, 11:43 AM ISTUpdated : Apr 17, 2025, 08:13 PM IST

Akshay Kumar Fitness: अक्षय कुमार फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म देखने से पहले जानें 57 साल के अक्षय की फिटनेस का राज। 

PREV
18

अक्षय कुमार फिल्म केसरी चैप्टर 2 को लेकर चर्चा में हैं। डायरेक्टर करण सिंह त्यागी की ये फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। बता दें कि ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें आर माधवन और अनन्या पांडे भी है। इसी बीच आपको अक्षय कुमार की फिटनेट का राज बताने जा रहे हैं, जो 57 साल के है और 37 के नजर आते हैं।

28

57 साल के अक्षय कुमार अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते है। वे रोजाना सुबह 4.30 बजे उठते हैं और रात 9 बजे सो जाते हैं। शूटिंग के लिए वे नाइट शिफ्ट ज्यादा से ज्यादा अवॉइड करते हैं। यहीं वजह है कि वे बॉलीवुड पार्टीज और शराब से दूर रहते हैं।

38

बात अक्षय कुमार की फिटनेस की करें तो वे अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए वीक में 2-3 बार बास्केटबॉल खेलते हैं। टाइम मिलने पर स्विमिंग भी करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी फिटनेस को परफेक्ट रखने के लिए वे सालों से नियम फॉलो कर रहे हैं।

48

अक्षय कुमार हर दिन अलग-अलग वर्कआउट करते हैं। जब एक्सरसाइज नहीं करते तो वे 15 से 20 मिनट की क्विक वॉक लेते हैं। वे प्रोटीन शेक नहीं लेते। उनका मानना है कि इससे नुकसान होता है। वे रोजाना आधा घंटा मेडिटेशन करते हैं। इससे उन्हें शांति मिलती है और स्ट्रेस का लेवल भी कम होता है।

58

बात अक्षय कुमार की डाइट की करें तो सब कुछ खाते हैं, लेकिन सही वक्त पर। रोज वे शाम 7 बजे से पहले अपना डिनर कर लेते हैं। उसके बाद वह कुछ भी नहीं खाते। उनका रुटीन डाइट कभी नहीं बदलता है।

68

अक्षय कुमार नाश्ते में दूध और पराठा, लंच में फलों और नट्स, ब्राउन राइज और सब्जियों के साथ दाल या थिन फ्लेश खाते है। डिनर में वे सूप और चटपटी सब्जियां खाते हैं। कई बार वे अंडे का सफेद आमलेट भी खाते हैं।

78

अक्षय कुमार दिनभर में 4 से 5 लीटर पानी पीते हैं। वे शराब, सिगरेट या कैफीन से दूर रहते हैं। वे चाय और कॉफी भी नहीं पीते हैं। वे गर्म पानी के साथ एक चम्मच शहद पीना और हल्दी वाला दूध भी पीते हैं ताकि बॉडी की मजबूती बनी रहे।

88

बता दें कि अक्षय कुमार लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहे हैं। हालांकि, इसी साल आई उनकी फिल्म स्काई फोर्स ने 168 करोड़ का कलेक्शन किया था। उन्हें अपकमिंग फिल्म केसरी चैप्टर 2 से काफी उम्मीदें हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories