
अक्षय कुमार ने मंगलवार को अपना नया रैप सॉन्ग 'महाकाल चलो' रिलीज किया। इस गाने को उन्होंने पलाश सेन के साथ मिलकर आवाज़ दी है। महादेव की भक्ति का अक्षय कुमार का यह नया अंदाज़ ज्यादातर लोगों को पसंद आ रहा है। लेकिन इसमें फिल्माए गए सीन्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुरोहित संघ का आरोप है कि अक्षय के इस गाने के सीन सनातन धर्म का अपमान करते हैं।
अक्षय कुमार का गाना देखने के बाद पुरोहित संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने एक बयान जारी किया और कहा कि भगवान महाकाल की भक्ति अच्छी बात है। लेकिन फिल्मों और गानों में जिस तरह से उनका प्रदर्शन किया जाता है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने अक्षय कुमार के गाने के उन सीन्स पर आपत्ति जताई है, जिनमें वे शिवलिंग से लिपटे हुए हैं और भगवान पर चढ़ रहा पंचामृत और भस्म उनके ऊपर भी गिर रही है। महेश शर्मा ने कहा कि भस्म सिर्फ बाबा महाकाल को चढ़ती है। ऐसे में किसी स्टूडियो में शिव लिंग बनाकर उस पर भस्म चढ़ाते दिखाना सनातन धर्म का अपमान है।
यह भी पढ़ें : वो हीरोइन, जिसे अक्षय कुमार से हुआ प्यार, अब दोनों दोस्त तक नहीं
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर 'महाकाल चलो' सॉन्ग शेयर करते हुए लिखा है, "शिव भक्ति में एक और कदम, Mahakal Chalo!. उम्मीद है कि जिस दिव्य अनुभव को मैंने गाते समय महसूस किया, वही आप भी महसूस करेंगे। #MahakalChalo, song out now"
अक्षय कुमार और पलाश सेन के साथ इस गाने में विक्रम मोंट्रोस की आवाज भी सुनाई दे रही है। गाने के बोल शेखर अस्तित्व ने लिखे हैं और गणेश आचार्य ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है।
यह भी पढ़ें : रफूचक्कर हो जाएगा मोटापा! बस फॉलो कर लो अक्षय कुमार की ये 4 TIPS
महाशिवरात्रि से ठीक पहले 'महाकाल चलो' गाना आया है। इसे देखकर एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "भगवान शिव पर पहला रैप सॉन्ग।" एक यूजर ने अक्षय कुमार को गाते देख लिखा है, "गाने के लिए आपका पैशन सरजी...अविश्वसनीय है।" एक यूजर ने लिखा है, "ऑल राउंडर हीरो।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।