अक्षय कुमार की फिल्म एतराज की रिलीज को 21 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म 12 नवंबर 2004 को रिलीज हुई थी। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर सुभाष घई थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।
अक्षय कुमार की फिल्म एतराज को 21 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने साल 2004 में रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। फिल्म की कहानी और थ्रिलर ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था।
26
फिल्म एतराज की स्टारकास्ट
डायरेक्टर अब्बास मस्तान की फिल्म एतराज में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, उपासना सिंह, अनु कपूर, अमरीश पुरी, परेश रावल, दिनेश लांबा लीड रोल में थे।
फिल्म एतराज एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिस पर उसकी लेडी बॉस द्वारा हैरेसमेंट के आरोप लगाए जाते हैं। मूवी की कहानी में काफी ट्विस्ट और टर्न्स भी देखने को मिलते हैं।
46
फिल्म एतराज का बजट
डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने फिल्म को 11 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ का बिजनेस किया था। आपको बता दें कि अक्षय-प्रियंका की साथ वाली ये तीसरी मूवी थी।
56
प्रियंका चोपड़ा का निगेविट रोल
फिल्म एतराज में प्रियंका चोपड़ा का शुरू में ग्लैमरस रोल देखने को मिलता है। इसके बाद उनका किरदार निगेटिव हो जाता है। प्रियंका ने अपना रोल शानदार तरीके से प्ले किया। उन्हें निगेटिव रोल के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
66
फिल्म एतराज का बवाली क्लाइमैक्स
फिल्म एतराज का क्लाइमैक्स काफी जोरदार था। फिल्म के आखिरी 45 मिनट में कोर्टरूम ड्रामा दिखाय जाता है। इसमें करीना कपूर अपने पति को बचाने के लिए पूरा खेल पलटकर रख देती हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स ही इसकी जान है। बता दें कि फिल्म को कन्नड़ में श्रीमति (2011) नाम से बनाया गया था, जिसमें उपेंद्र, प्रियंका त्रिवेदी और सेलिना जेटली लीड रोल में थे।