
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को सबसे ज्यादा उम्मीद थी कि यह मूवी उनका करियर पटरी पर ले आएगी। हालांकि, उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उनकी फिल्म अपनी रिलीज के 11 दिन के अंदर लागत का आधा पैसा भी वसूल नहीं कर पाई। अब कहा जा रहा है फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में से भी उतर जाएगी, क्योंकि कुछ नई फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। बता दें कि बड़े मियां छोटे मियां ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 55.55 करोड़ हो गई है।
बड़े मियां छोटे मियां की कमाई
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने 350 करोड़ के बजट में तैयार किया है। उन्होंने फिल्म में हर वो मसाला डाला जो आज के दर्शक देखना चाहते हैं, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार यानी 11वें दिन 2.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म की रिलीज को 2 हफ्ते हो गए हैं और ये 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री नहीं कर पाई है। बता दें कि बड़े मियां छोटे मियां ने ओपनिंग डे पर 15.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 49.9 करोड़ रहा। वहीं अब बड़े मियां छोटे मियां रिलीज के दूसरे हफ्ते में हैं। रिपोर्ट्स की मानें ने तो फिल्म से दूसरे शुक्रवार 1.4 करोड़ की कमाई की थी तो दूसरे शनिवार फिल्म का कलेक्शन 1.75 करोड़ रहा।
अक्षय कुमार की 8वीं फ्लॉप फिल्म
अक्षय कुमार को बड़े मियां छोटे मियां से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। बॉक्स ऑफिस पर उनका करियर इसी फिल्म पर टिका हुआ था। फिल्म 2024 की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई और यह अक्षय की लगातार 8 फ्लॉप फिल्म है। इससे पहले आई उनकी फिल्म सेल्फी, मिशन रानीगंज, रक्षाबंधन, राम सेतु, सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, कठपुतली, अतरंगी रे सभी फ्लॉप रही।
- बड़े मियां छोटे मियां के डायरेक्टर अली अब्बास जफर है और इसके प्रोड्यूसर जैकी भगनानी हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में है।
ये भी पढ़ें...
कम पैसों में बनी 10 मूवी ने की बंपर कमाई,1 का बजट 60 लाख, छापे करोड़ों
3 करोड़ बजट, 136 Cr कमाई, अब आ रहा 2024 की सबसे कमाऊ फिल्म का सीक्वल
YRKKH 3 Spoiler: अभिरा के खिलाफ ये शख्स चलेगा गंदी चाल, होगा बड़ा कांड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।