
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मोस्ट अवेडेट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर एक धांसू अपडेट सामने आया है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टीजर 24 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर (Fighter) 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और ऐसे में अक्षय ने अपनी फिल्म के टीजर से फैन्स के बीच धमाक करने की शानदार प्लानिंग की है। बता दें कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) दिसंबर 2023 से ही अपनी एक्शन पैक्ड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के टीजर पर काम कर रहे थे। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
100 सेकंड का होगा बड़े मियां छोटे मियां का टीजर
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो पूजा एंटरटेनमेंट, वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ 24 जनवरी को बड़े मियां छोटे मियां का एक एक्शन से भरपूर टीजर लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। बड़े मियां छोटे मियां का टीजर डिजिटल रूप से रिलीज होगा। यह एक बड़े पैमाने का टीजर है, जो दर्शकों का मनोरंजन करेगा। फिल्म से जुडे़ सूत्र ने बताया कि 100 सेकंड से ज्यादा टाइम का यह टीजर एक्शन से भरपूर होगा। टीजर पूरे भारत में चुनिंदा जगहों पर फिल्म फाइटर के साथ रिलीज किया जाएगा।
एकदम न्यू लुक में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ
फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो टीजर में दोनों लीड स्टार्स अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक नए अवतार में दिखाई देंगे। हालांकि, फिल्म के विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन के लुक को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। सूत्र का कहना है कि यह एक आकर्षक और धमाकेदार टीजर है। बता दें कि फिल्म के अभी तक 3 गाने शूट हो चुके हैं। बड़े मियां छोटे मियां 6 महीने के बाद बड़े पर्दे पर आने वाली अक्षय कुमार की पहली फिल्म होगी, जो उनके खिलाड़ी स्टाइल को दिखाएंगी। फिल्म सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, आलिया एफ लीड रोल में है।
ये भी पढ़ें...
बॉलीवुड में 1 और शादी, क्या इस घर की बहू बन रही चंकी पांडे की बेटी!
रामानंद सागर को इतने में पड़े थे राम-सीता, जानें RAMAYAN STARS की FEES
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।