Kapoors का दामाद बनता ये हीरो, खानदान की एक बहू ने लगाया ऐसा अड़ंगा, बिगाड़ दिया था पूरा खेल

Published : Mar 28, 2025, 08:50 AM IST

Akshaye Khanna Birthday: अक्षय खन्ना 50 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1975 में मुंबई में हुआ था। बता दें कि हाल ही में आई विक्की कौशल की फिल्म छावा में अक्षय ने ओरंगजेब का रोल प्ले किया था। 

PREV
17

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना 50 साल के हो गए हैं। अक्षय का जन्म 1975 में मुंबई में हुआ था। अक्षय अपने एक्टिंग करियर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। हालांकि, कुछ फिल्मों में उनके निगेटिव रोल काफी पसंद किए गए।

27

अक्षय खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे हैं। हालांकि, अक्षय फिल्म इंडस्ट्री वो अपने पिता की तरह मुकाम हासिल नहीं कर पाए। बता दें कि विनोद अब दुनिया में नहीं हैं।

37

50 साल की उम्र में भी अक्षय खन्ना कुंवारे हैं। लेकिन उनके बारे में एक बात कम ही लोग जानते हैं कि एक वक्त था जब करिश्मा कपूर से उनकी शादी होने वाली थी।

47

दरअसल, करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर ने अपनी बेटी का रिश्ता खुद विनोद खन्ना के घर भेजा था। वे चाहते थे कि अक्षय, कपूर खानदान के दामाद बने।

57

अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया। करिश्मा की मां बबीता नहीं चाहती थी ये शादी हो। दरअसल, बबीता नहीं चाहती थी बेटी शादी कर अपने करियर से ब्रेक लें। इसी वजह से बात नहीं बन पाई।

67

अक्षय खन्ना ने अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था- "मैं शादी नहीं करना चाहता। मुझे अकेले रहना पसंद है। मैं किसी भी रिश्ते में लंबे समय तक नहीं रह सकता हूं"।

77

अक्षय खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से की थी। ये फिल्म विनोद खन्ना ने अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए बनाई थी। हालांकि, ये डिजास्टर रही थी। उन्होंने ताल, हमराज, हंगामा, हलचल, रेस, दृश्यम 2 जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Recommended Stories