2025 में पर्दे पर दिखा इन 10 विलेन का खौफ, एक ने बॉक्स ऑफिस पर 2 बार लूटी महफिल

Published : Dec 15, 2025, 07:00 AM IST

2025 में फिल्म इंडस्ट्री काफी कुछ नया देखने को मिला। कई फिल्में आई तो कुछ नए स्टार्स ने डेब्यू भी किया। कई फिल्में ऐसी भी आई, जिसमें खूंखार विलेन का रोल कर एक्टर्स छाए। सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना की हो रही है। जानते हैं ऐसे ही स्टार्स के बारे में।

PREV
110
अक्षय खन्ना

हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर ने तो बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। फिल्म अक्षय खन्ना विलेन रहमान डकैत के रोल में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है।

210
रितेश देशमुख

एक्शन थ्रिलर फिल्म रेड 2 में रितेश देशमुख निगेटिव रोल में दिखे। फिल्म में उनके किरदार का नाम मनोहर धनखड़ उर्फ ​​दादा मनोहर भाई है, जो केंद्रीय रेल मंत्री हैं।

ये भी पढ़ें... 2025 में सबसे ज्यादा देखी गई ये 10 वेब सीरीज, IMDb ने बताया कौन किस NO.पर

310
संजय दत्त

जबरदस्त एक्शन थ्रिलर मूवी बागी 4 में संजय दत्त ने विलेन चाको का रोल प्ले किया। वे स्क्रीन पर बेहद खतरनाक और खूंखार नजर आए। उनके रोल को भी पसंद किया गया।

410
अक्षय खन्ना

साल की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म छावा में अक्षय खन्ना ने मुगल सम्राट ओरंगजेब का रोल निभाया, जो निगेटिव शेड लिए हुए था। 

510
जूनियर एनटीआर

साल की मोस्ट एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर का किरदार निगेटिव शेड वाला था। फिल्म में उनके किरदार का नाम मेजर विक्रम चेलापथी था।

610
नवाजुद्दीन सिद्दीकी

2025 में आई फिल्म थामा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन के रोल में दिखे। उन्होंने मूवी में यक्षासन का किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया। स्क्रीन पर वे काफी खूंखार नजर आए।

710
फरदीन खान

2025 में आई सबसे बड़ी मल्टी स्टारर फिल्म हाउसपुल 5 में फरदीन खान विलेन के रोल में दिखे। हालांकि, क्लाइमैक्स में पता चलता है कि मूवी में विलेन फरदीन है। उनके किरदार का नाम देव डोबरियाल था।

810
सत्यराज

फिल्म सिकंदर में साउथ एक्टर, जिन्हें कट्टपा के नाम से भी जाना है, ने विलेन का रोल किया था। उन्होंने मूवी में मंत्री राकेश प्रधान का रोल किया था।

910
रणदीप हुड्डा

2025 आई जोरदार एक्शन से भरपूर फिल्म जाट में रणदीप हुड्डा ने विलेन का रोल किया था। फिल्म उन्होंने राणातुंगा का किरदार निभाया था। वे काफी खूंखार दिखे।

1010
गजराव राव

इस साल आई कोर्ट ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3 में गजराव राव का निगेटिव शेड देखने को मिला। फिल्म में उनके किरदार का नाम हरिभाई खैतान था।

ये भी पढ़ें... 200Cr पार करने वाली 2025 की 7वीं फिल्म धुरंधर, लिस्ट में देखें बाकी कौन सी फिल्में?

Read more Photos on

Recommended Stories