
Alanna Pandey Wedding First Photo: अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) शादी के बंधन में बंध गई हैं। अलाना ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ शादी की। 16 मार्च को कपल ने मुंबई में 7 फेरे लिए। शादी की पहली फोटो सामने आई है, जिसमें अलाना और आइवर एक-दूजे का हाथ थामे शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अलाना ने अपनी शादी में जहां व्हाइट लंहगा पहना तो वहीं उनके दूल्हेराजा आइवर शेरवानी में नजर आए। उनकी शेरवानी का कलर अलाना के लहंगे से मैच कर रहा था। कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की। शादी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों अग्नि के सामने फेरे लेते हुए दिख रहे हैं।
पिछले साल हुई थी सगाई :
बता दें कि अलाना पांडे ने 2022 में आइवर मैक्रे (Ivor McCray) से इंगेजमेंट की थी। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। आइवर का असली नाम एडवर्ड इवोर मैक्रे है। वो अमेरिकन फिल्म डायरेक्टर और फोटोग्राफर हैं। उन्होंने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। आइवर फिलहाल अपनी प्रोडक्शन कंपनी किल शॉट मोशन पिक्चर्स के CEO हैं।
शादी से पहले हुईं हल्दी-मेहंदी-संगीत की रस्में :
अलाना पांडे की शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। इनमें पांडे फैमिली के अलावा सलमान खान का परिवार भी शामिल हुआ था। प्री-वेडिंग फंक्शन में सलमान खान की बहन अलविरा और बहनोई अतुल अग्निहोत्री के अलावा हेलन और सुशील चरक भी पहुंचीं थीं।
अलाना की शादी में दिखे ये सेलेब्स :
अलाना पांडे की शादी कोलाबा ताज होटल से हुई। इस दौरान शादी में महिमा चौधरी, एली अवराम, जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अनुषा दांडेकर, अनन्या पांडे, चंकी पांडे, भावना पांडे, सलमान खान की भांजी अलीजेह, बहन अलविरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।