नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली कपूर खानदान की पहली बहू बनी आलिया भट्ट, देखें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के 8 लुक्स

Published : Aug 24, 2023, 07:30 PM IST

24 अगस्त की शाम पांच बजे नई दिल्ली में 69वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हुई, जिसमें आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अपने करियर का पहला बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 2021 में रिलीज हुई थी।

PREV
18

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की कहानी रियल लाइफ पर बेस्ड है। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं।

28

फिल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई के रोल को बखूबी निभाया था। वहीं फैंस ने भी उनके रोल को खूब पसंद किया।

38

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 4 नेशनल अवॉर्ड्स जीते हैं। फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

48

वहीं संजय लीला भंसाली को बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला।

58

100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने बॉक्स ऑफिस पर 209.77 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

68

आलिया ने भी इस फिल्म में काम करने के लिए खूब मेहनत की थी। इसके साथ ही उन्होंने इसका जमकर प्रमोशन भी किया था।

78

इस फिल्म के सॉन्ग्स और आलिया का जबरदस्त डांस भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

88

आपको बता दें आलिया ने मात्र 30 साल की उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वो नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली कपूर खानदान की पहली बहू हैं।

Recommended Stories