अंदर से ऐसा दिखता है सोनम कपूर का 176 करोड़ का बंगला, देखें INSIDE PICS

Published : Aug 22, 2023, 05:30 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनम कपूर ने हाल ही में अपने बेटे वायु का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने दिल्ली स्थित घर में पूजा रखी थी और लंच भी होस्ट किया। इस बीच सोनम कपूर के दिल्ली वाले घर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं...

PREV
18

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर के इस घर की कीमत लगभग 176 करोड़ रुपए है। 2020 में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई थी।

28

बताया जाता है सोनम कपूर का दिल्ली वाला बंगला लगभग 3170 स्क्वायर यार्ड्स में फैला है, जिसे फीट में देखें तो तकरीबन 28530 वर्ग फीट होता है।

38

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बंगले की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जो ख़ूब वायरल भी होती हैं।

48

2020 में जब कोविड19 के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ था, तब सोनम और आनंद ने घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

58

वैसे तो सोनम और उनके पति आनंद आहूजा बेटे वायु के साथ लंदन में रहते हैं। लेकिन अक्सर अपने दिल्ली वाले घर भी आते-जाते रहते हैं।

68

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि उनके बंगले में  उनका ड्रीमी व्हाइट बेडरूम देखा जा सकता है।

78

सोनम और आनंद के घर में एक निजी लाइब्रेरी है, जहां तरह-तरह की किताबें देखने को मिलेंगी। क्योंकि सोनम खुद किताबें पढ़ने की शौक़ीन हैं।

88

बंगले से लगा हुआ एक बड़ा सा लॉन है, जहां से शानदार जजारा देखने को मिलता है। यहां सोनम और आनंद क्वालिटी टाइम बिताते हैं। कभी वे यहां किताब पढ़ते दिखाई देते हैं तो कभी उन्हें यहां एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है।

Recommended Stories